फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal electricity board employees salary share deducted in National Pension System

OPS in Himachal: बिजली बोर्ड कर्मियों का इस माह भी कटेगा एनपीएस का शेयर, कर्मचारियों में रोष

Wed, 30 Aug 2023 10:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Aug 2023 10:12 AM IST
सार

बोर्ड की कर्मचारी यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाल नहीं होना दुखद है।

विज्ञापन
himachal electricity board employees salary share deducted in National Pension System
पुरानी पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली बोर्ड कर्मचारियों के वेतन से इस माह भी एनपीएस का शेयर कटेगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी बोर्ड में पुरानी पेंशन की बहाली नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। ओपीएस बहाली के लिए अभी तक सर्विस कमेटी की बैठक भी तय नहीं हो सकी है। ऊर्जा विभाग ने बैठक के आयोजन के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजकर तारीख तय करने को कहा है।

विज्ञापन


सर्विस कमेटी की बैठक में पुरानी पेंशन  बहाली को औपचारिक तौर पर मंजूरी दिया जाना अनिवार्य है। बोर्ड की कर्मचारी यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाल नहीं होना दुखद है। बिजली बोर्ड प्रबंधन की देरी के चलते ओपीएस बहाल नहीं हो रही है।
विज्ञापन


यूनियन ने आरोप लगाया कि बोर्ड में अफसरशाही भारी पड़ रही है। मुख्यमंत्री के आदेशों की सीधी-सीधी अवहेलना हो रही है।  हैरानी की बात है कि बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर मुख्यमंत्री ने कई बार घोषणा के बाद भी पांच माह से मामला लटका पड़ा है। न्यू पेंशन के कर्मचारियों का शेयर काटना अभी तक तक बंद नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed