फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal electricity board employees nps share not given to union government

Himachal: इस माह बिजली बोर्ड कर्मियों के वेतन से केंद्र सरकार को नहीं दिया एनपीएस शेयर

Tue, 30 May 2023 11:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 30 May 2023 11:32 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर बिजली बोर्ड प्रबंधन ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का प्रस्ताव सर्विस कमेटी की बैठक में लगा दिया है।

विज्ञापन
himachal electricity board employees nps share not given to union government
पुरानी पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस माह बिजली बोर्ड कर्मियों के वेतन से केंद्र सरकार को एनपीएस शेयर नहीं दिया गया है। मई के वेतन से काटी गई राशि को जीपीएफ खातों में जमा करवाने की प्रक्रिया पर बोर्ड प्रबंधन ने काम शुरू कर दिया है। वेतन का निर्धारण करते हुए बोर्ड प्रबंधन ने एनपीएस का शेयर तो काट लिया है लेकिन इस राशि को एनएसएलडी में जमा नहीं करवाया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर बिजली बोर्ड प्रबंधन ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का प्रस्ताव सर्विस कमेटी की बैठक में लगा दिया है। औपचारिकता पूरी करने के लिए कमेटी के अधिकांश सदस्यों से इस प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए हस्ताक्षर ले लिए गए हैं। अब ऊर्जा सचिव के हस्ताक्षर होना शेष हैं।
विज्ञापन


सोमवार को ऊर्जा सचिव राजीव शर्मा के शिमला लौटने की संभावना थी लेकिन वह सचिवालय नहीं पहुंचे। राजीव शर्मा ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। संभावित है कि मंगलवार को ऊर्जा सचिव के सचिवालय पहुंचने पर ओपीएस बहाली के सर्विस कमेटी की बैठक में लगे मंजूरी के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर होते ही अधिसूचना भी जारी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राज्य बिजली बोर्ड में कार्यरत 6,500 अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली होने की अधिसूचना सोमवार को भी जारी नहीं हुई। ऊर्जा सचिव सोमवार को शिमला नहीं लौटे। अब मंगलवार को ओपीएस बहाली की अधिसूचना जारी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed