{"_id":"6326e002c65f297047280eb3","slug":"himachal-electricity-board-declared-the-result-of-written-examination-of-driver-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSEB Recruitment Result: हिमाचल बिजली बोर्ड में चालक भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPSEB Recruitment Result: हिमाचल बिजली बोर्ड में चालक भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
Sun, 18 Sep 2022 02:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 18 Sep 2022 02:41 PM IST
सार
बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि ड्राइविंग कौशल परीक्षा में शामिल होने के लिए उत्तीर्ण उम्मीदवारों की सूची जल्द वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। ड्राइविंग कौशल परीक्षा की तारीख, स्थान और समय भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ने चार सितंबर को चालकों (दैनिक भोगी आधार) के 82 पद भरने के लिए आयोजित की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpseb.in पर उपलब्ध है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विभिन्न श्रेणियों में ड्राइविंग कौशल परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम कट ऑफ अंक वेबसाइट पर ही दर्शाए गए हैं। बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि ड्राइविंग कौशल परीक्षा में शामिल होने के लिए उत्तीर्ण उम्मीदवारों की सूची जल्द वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। ड्राइविंग कौशल परीक्षा की तारीख, स्थान और समय भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
बिजली क्षेत्र के विकास पर शिमला में होगा मंथन
बिजली क्षेत्र के विकास, संचालन और रखरखाव को लेकर सोमवार को राजधानी शिमला में मंथन किया जाएगा। फोरम ऑफ हाइड्रो पावर प्रोड्यूसर्स एंड अदर स्टेक होल्डर्स, पावर सिस्टम ऑपरेशन कारपोरेशन लिमिटेड और भारतीय संस्थान प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई, हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से इस बाबत कार्यशाला आयोजित करेगा। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य सचिव आरडी धीमान करेंगे।
विज्ञापन