{"_id":"6391f5703655c547416ae8e1","slug":"himachal-election-results-2022-and-hatti-community-factor-in-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election Result: सिरमौर में नहीं चला हाटी फैक्टर, भाजपा ने भुनाया पर कांग्रेस मार गई बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election Result: सिरमौर में नहीं चला हाटी फैक्टर, भाजपा ने भुनाया पर कांग्रेस मार गई बाजी
Fri, 09 Dec 2022 11:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:45 AM IST
सार
चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट में हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित करने को मंजूरी दी। उम्मीद की जा रही थी कि यहां हाटी फैक्टर चलेगा, लेकिन कांग्रेस ने भाजपा को चारों खाने चित कर दिया।
विज्ञापन
हाटी समुदाय (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में सिरमौर जिला में हाटी फैक्टर नहीं चल पाया। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान जिला में भाजपा ने इसे बड़े मुद्दे के रूप में भुनाया। अलबत्ता कांग्रेस ने भाजपा को शिकस्त देकर चुनाव में बाजी मार ली। यहां तक कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के करीबी माने जाने वाले बलदेव तोमर भी शिलाई से चुनाव हार गए। दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा देने का एलान कर बड़ा दांव खेला।
विज्ञापन
चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट में हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित करने को मंजूरी दी। जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों शिलाई, रेणुकाजी, पांवटा साहिब व पच्छाद में 1.60 लाख हाटी समुदाय की आबादी लाभान्वित होनी है। हाटी समुदाय की अधिकतर आबादी शिलाई व रेणुका जी क्षेत्र में ही आती है। उम्मीद की जा रही थी कि यहां हाटी फैक्टर चलेगा, लेकिन कांग्रेस ने भाजपा को चारों खाने चित कर दिया।
विज्ञापन
शिलाई से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन चौहान जीत का सिक्सर लगाने में कामयाब हुए तो रेणुकाजी से विनय कुमार ने जीत की हैट्रिक लगाई। हालांकि, भाजपा के लिए राहत की बात यह रही कि पांवटा साहिब से सुखराम चौधरी व पच्छाद से रीना कश्यप चुनाव जीत गईं, लेकिन इन दोनों ही क्षेत्रों में हाटी समुदाय की आबादी बहुत कम है। राजनैतिक विशेषज्ञ भी मानते हैं कि जिला में हाटी फैक्टर नहीं चला।
विज्ञापन
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपनी चुनावी रैलियों में हाटी के मुद्दे को खूब भुनाया था। यहां तक कि गिरिपार क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रत्याशियों ने पूरे चुनाव प्रचार में इसे केंद्र सरकार की बड़ी सौगात बताया, लेकिन भाजपा की सारी उम्मीदें धरी की धरी रह गईं।
भाजपा के बलदेव तोमर और नारायण हारे
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के करीबी माने जाने वाले शिलाई विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर चुनाव हार गए। उन्होंने भी पूरे चुनाव प्रचार में हाटी के मुद्दे को खूब जोर-शोर से उठाया, लेकिन स्थिति इसके उलट रही। यहां तक कि भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर शिलाई में भाजपा का विधायक न होते हुए भी बहुत से विकास कार्यों को यहां करवाने के मुद्दे को चुनाव प्रचार में खूब भुनाते नजर आए, लेकिन वह भी उनके काम नहीं आया। अलबत्ता भाजपा को यहां से भी निराशा ही हाथ लगी। वहीं, रेणुकाजी में विनय कुमार ने भाजपा के नारायण सिंह को पराजित किया। रेणुकाजी में भी हाटी के मुद्दे पर नारायण सिंह जीत दर्ज नहीं कर सके।