फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election: 63,726 pressed NOTA in two assembly elections of Himachal, know what the figures say

Himachal Election: हिमाचल के दो विधानसभा चुनावों में 63,726 ने दबाया नोटा, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

Wed, 10 Apr 2024 11:00 AM IST
Krishan Singh मदन मोहन लखेड़ा, धर्मशाला
मदन मोहन लखेड़ा, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Apr 2024 11:00 AM IST
सार

प्रदेश में हालिया दो विधानसभा चुनावों में 63,726 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

विज्ञापन
Himachal Election: 63,726 pressed NOTA in two assembly elections of Himachal, know what the figures say
नोटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रंग बदलती सियासत में राष्ट्रीय दलों और उनके प्रत्याशियों से प्रदेश के मतदाताओं का मोहभंग भी होता दिख रहा है। ऐसे मतदाताओं की तादाद हजारों में है, जो वोट डालने पोलिंग बूथों तक पहुंचे लेकिन उन्हें कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आया। मतदाताओं ने नोटा यानी नन ऑफ द एबव का बटन दबाकर अपना संदेश चुनाव आयोग तक पहुंचाया। प्रदेश में हालिया दो विधानसभा चुनावों में 63,726 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। लोकसभा के एक उपचुनाव और दो चुनावों में किसी भी प्रत्याशी को वोट न देकर नोटा दबाकर अविश्वास जताने वाले मतदाताओं की संख्या 74,789 रही। 2022 के विधानसभा चुनाव में नोटा का बटन दबाने वाले मतदाताओं का आंकड़ा 30 हजार के करीब रहा। इससे पहले 2017 में 34 हजार से अधिक मतदाताओं ने नोटा दबाकर अपनी नापसंद जाहिर की। 

विज्ञापन

2022 में मंत्रियों व पूर्व मंत्रियों समेत कई सियासी दिग्गजों के क्षेत्रों में भी नोटा का बटन दबाने वाले मतदाताओं की संख्या अच्छी-खासी रही। लाहौल-स्पीति को छोड़ दें तो प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नोटा दबाने वाले मतदताओं का आंकड़ा तीन अंकों में रहा। 2017 में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के अर्की, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के सुजानपुर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के हरोली, तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नादौन और तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के विधानसभा क्षेत्र ऊना में भी नोटा के बटन को पसंद कर प्रत्याशियों पर अविश्वास जताने वाले मतदाता सैकड़ों की संख्या में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में बैजनाथ सीट से सबसे अधिक वोटरों ने दबाया नोटा
2022 के विस चुनाव में बैजनाथ सुरक्षित सीट से सबसे अधिक 669 मतदाताओं ने नोटा दबाया। सोलन में 634, नालागढ़ में 590, चौपाल में 550, द्रंग में 579, चंबा में 539 और तत्कालीन शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी की सीट शाहपुर में 519 ने नोटा दबाकर किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं दिया। तत्कालीन सीएम जयराम ठाकुर के हलके सिराज में 292, तत्कालीन विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के सुलह में 394, पूर्व सीएम शांता कुमार के हलके पालमपुर में 382, मौजूदा सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हलके नादौन में 192 और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के हलके हरोली में 175 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed