फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022 Voting today Check Poll Timing Full Details

Himachal Election 2022: हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

Sat, 12 Nov 2022 07:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 12 Nov 2022 07:53 AM IST
सार

मतदान केंद्रों में सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदाता चुनावी मैदान में उतरे 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

विज्ञापन
Himachal Election 2022 Voting today Check Poll Timing Full Details
हिमाचल विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान किया जाएगा। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होंगे। मतदाता चुनावी मैदान में उतरे भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), माकपा, बसपा और निर्दलीय समेत 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर हैं। 

विज्ञापन


चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री समेत कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। मतदान के दौरान 142 बूथ महिलाओं और 37 दिव्यांग कर्मियों के हवाले होंगे। प्रदेश भर में 136 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।  
विज्ञापन


इस सियासी जंग में भाजपा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तर्ज पर सरकारें बदल जाने का रिवाज बदलने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है तो कांग्रेस सत्ता में लौटने का प्रयास कर रही है। गौर हो कि प्रदेश में वर्ष 1990 के बाद कोई भी सरकार रिपीट नहीं हो पाई है। इस मिथक को तोड़ने के लिए भाजपा केंद्र और राज्य सरकार के डबल इंजन की ताकत से रिवाज बदलने के नारे के साथ चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जवाब में रिवाज के बजाय सरकार बदलने के एलान के साथ चुनावी रण में उतरी है। शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए प्रदेश के चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ ) की तैनाती कई गई है। सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा 35 हजार केंद्रीय सुरक्षा बल और पुलिस जवानों पर रहेगा।   

देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी ने निधन से पहले की थी शत-प्रतिशत मतदान की अपील
ऐसा पहली बार होगा कि आजाद भारत के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी विधानसभा चुनाव के दौरान मौजूद नहीं होंगे। उनका 5 नवंबर को देहांत हो गया था। निधन से दो दिन पहले नेगी ने अपने घर से मतपत्र से वोट डाला था। उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की थी। 

प्रदेश में आज साफ रहेगा मौसम, कई इलाके बर्फ से लकदक
चुनाव के दिन हिमाचल प्रदेश में मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि राज्य के कई उच्च पर्वतीय इलाके बर्फ से लकदक हैं। इन क्षेत्रों में लोगों को मतदान करने में परेशानी हो सकती है। 

किस पार्टी से कितने उम्मीदवार 
कांग्रेस    68
भाजपा    68 
आप    67 
बसपा    53 
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी    29 
माकपा    11  
हिमाचल जनक्रांति    6 
हिंदू समाज पार्टी    3
स्वाभिमान पार्टी    3 
भाकपा    1  
हिमाचल जनता पार्टी    1
भारतीय वीर दल    1
सैनिक समाज पार्टी    1
राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी    1 
निर्दलीय    99

टशीगंग में पारंपारिक परिधान पहन वोट डालने आएंगे मतदाता

दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान केंद्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस मतदान केंद्र में मतदाता पारंपारिक परिधान पहनकर मतदान करने के लिए पहुंचेंगे। निर्वाचन विभाग सभी मतदाताओं का मतदान केंद्र पहुंचने पर शानदार स्वागत करेगा। लाहौली परंपरा के अनुसार सभी को खतक पहनाए जाएंगे। टीमो और साग जैसे स्थानीय पकवान भी परोसे जाएंगे।

दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में इस बार चार नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। लाहौल-स्पीति जिले के स्पीति उपमंडल के अंतर्गत आदर्श मतदान केंद्र टशीगंग में दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र बनने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। यहां 52 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 30 पुरुष और 22 महिला मतदाता हैं। हर बार की तरह इस बार भी लाहौल-स्पीति प्रशासन ने दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग को दुल्हन की तरह सजाया है।

जिले में इन दिनों मौसम खराब चल रहा है। यहां पर मतदाता पारंपारिक परिधान पहनकर मतदान करने आएंगे। यहां का तापमान माइनस सात डिग्री सेल्सियस चला हुआ है। एडीसी काजा अभिषेक वर्मा ने बताया कि टशीगंग को विशेष तौर पर सजाया गया है। यहां पर सभी मतदाता वहां के स्थानीय परिधान पहनकर मतदान करने पहुंचेंगे। उन्हें स्थानीय पकवान परोसे जाएंगे। साथ ही मतदान केंद्र में सभी का स्थानीय परंपरा के अनुसार खतक पहनाकर स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed