फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022,Voters will go out to cast their vote between snow in Lahaul and Pangi in zero degree t

हिमाचल: शून्य डिग्री तापमान में लाहौल और पांगी में बर्फ के बीच वोट डालने निकलेंगे मतदाता

Fri, 11 Nov 2022 07:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/केलांग
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/केलांग Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Nov 2022 07:56 PM IST
सार

 लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में चुनाव करवाना और मतदान प्रतिशतता बढ़ाना निर्वाचन विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। हाल ही में बर्फबारी के कारण घाटी के करीब 14 मतदान केंद्र बर्फ से लकदक हैं। 

विज्ञापन
himachal election 2022,Voters will go out to cast their vote between snow in Lahaul and Pangi in zero degree t
पांगी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में चुनाव करवाना और मतदान प्रतिशतता बढ़ाना निर्वाचन विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। हाल ही में बर्फबारी के कारण घाटी के करीब 14 मतदान केंद्र बर्फ से लकदक हैं। हालांकि, बर्फ कम है, लेकिन तापमान शून्य के करीब और माइनस डिग्री होने के कारण यहां दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। घाटी के 40 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्र दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। यहां इन दिनों तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है।  

विज्ञापन


लाहौल घाटी में हाल ही में बर्फबारी होने के कारण तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मयाड़ घाटी के खंजर, कुरचेड, तिंगरेट, शकोली, दारचा, छिक्का रारिक, कोकसर, डिंफूक, तेलिंग, स्पीति के लोसर, हंसा, क्यामो, चिचम, किब्बर मतदान केंद्र बर्फ से लकदक हैं। दो इंच से आधा फीट तक बर्फ होने के कारण इन मतदान केंद्रों में तापमान या तो शून्य के करीब है या माइनस डिग्री में चल रहा है।
विज्ञापन


हाड़ कंपा देने वाली ठंड में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में दिक्कतें हो सकती हैं। इस स्थिति को देखते हुए निर्वाचन विभाग ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व के भागीदार बनने का आह्वान किया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने बताया कि मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी मतदान केंद्र सज गए हैं। मतदान केंद्रों में हीटर आदि के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। लोगों को गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचने की अपील की गई है। प्रचार वाहन भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला के रिज मैदान पर दिलाई मतदान की शपथ

निर्वाचन विभाग ने प्रदेश में मतदाता जागरूकता के लिए शुरू किए गए व्यापक कार्यक्रम उत्सव के माध्यम से कई प्रकार के आयोजन करवाए। इसमें मतदाता शपथ, चुनाव जागरूकता रैलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने शुक्रवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। लोगों को जागरूक करने और उनकी मतदान में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में अनूठी पहल के तहत मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गर्ग ने लोगों से आह्वान किया कि वे 12 नवंबर को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लें।

सभी सरकारी कार्यालयों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। निर्वाचन विभाग की रैली में नेहरू युवा केंद्र, लक्कड़ बाजार, लालपानी, पोर्टमोर स्कूल और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के लगभग 300 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। रिज से शुरू हुई रैली छोटा शिमला से होकर वापस रिज मैदान पर पहुंची। रैली लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से निकाली गई थी। रिज मैदान और छोटा शिमला में स्वयंसेवकों एवं सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग कार्यक्रमों से लोगों को लोकतंत्र के इस महा पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed