{"_id":"636e7d5e4979987aef2e3c10","slug":"himachal-election-2022-voters-enjoy-kinnauri-nati-during-polling-in-kinnaur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: वोट डालने के साथ किन्नौरी नाटी का लुत्फ भी उठा सकेंगे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव: वोट डालने के साथ किन्नौरी नाटी का लुत्फ भी उठा सकेंगे मतदाता
Fri, 11 Nov 2022 10:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:21 PM IST
सार
यह पहली बार होगा, जब किन्नौर जिले के लोग विधानसभा चुनाव में मत के प्रयोग के दौरान नाटी का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
किन्नौरी नाटी (फाइल )
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला किन्नौर के मतदान केंद्रों में मतदान के दिन पारंपरिक परिधानों में नाटी डाली जाएगी। युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं को विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करने को शनिवार को सात पोलिंग बूथों पर पारंपरिक परिधानों में नृत्य किया जाएगा।
विज्ञापन
मतदान केंद्र 50 कल्पा एक और 51 कल्पा दो, रिकांगपिओ मतदान केंद्र 55 और रिकांगपिओ मतदान केंद्र 56 के साथ मतदान केंद्र 83 छोल्तू और भावानगर मतदान केंद्र 113 सहित मतदान केंद्र 114 पर यह कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
यह पहली बार होगा, जब किन्नौर जिले के लोग विधानसभा चुनाव में मत के प्रयोग के दौरान नाटी का आनंद ले सकेंगे। जिले में कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं को पैदल वोट डालने आना पड़ता है। ऐसे में इस दौरान की थकावट दूर करने में यह पारंपरिक नृत्य कुछ देर के लिए लोगों को मानसिक रूप से तनाव को दूर करने में कारगर सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन
किन्नौर के सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. शशांक गुप्ता ने कहा कि किन्नौर में सात मतदान केंद्रों में किन्नौरी नाटी और कायंग होना निश्चित किया है।