फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath rally in kullu himachal

Himachal: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- देश में कांग्रेस होती तो कभी नहीं हटता अनुच्छेद 370

Fri, 11 Nov 2022 10:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक/गोहर(मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक/गोहर(मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Nov 2022 10:22 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने बल्ह के कंसा मैदान और नाचन के धनोटू में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत अगर हमें बनाना है तो मोदी सरकार को बार-बार होगा। उतर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने धनोटू में कहा है कि अयोध्या में जो राम मंदिर बन रहा है वह हिंदुत्व की भावना के साथ हमारे राष्ट्र का मंदिर है।

विज्ञापन
himachal election 2022, Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath rally in kullu himachal
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

देश में अगर अभी भी कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्ता में होती तो आज न ही कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटता और न ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होता और न ही कांग्रेस देश की सीमाओं की रक्षा करने में समर्थ होती। यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने बल्ह के कंसा मैदान और नाचन के धनोटू में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। गुरुवार को बल्ह के कंसा ग्राउंड में और धनोटू में भाजपा के प्रत्याशी इंद्र सिंह गांधी और विनोद कुमार के पक्ष में विशाल रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत अगर हमें बनाना है तो मोदी सरकार को बार-बार होगा। उतर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने धनोटू में कहा है कि अयोध्या में जो राम मंदिर बन रहा है वह हिंदुत्व की भावना के साथ हमारे राष्ट्र का मंदिर है।

योगी ने कहा कि यूपी में 402 सीटें है, जहां कांग्रेस के हाथ मात्र 2 सीटें हासिल हुई। उन्होंने कहा कि हिमाचल तो छोटा सा प्रदेश है। योगी ने कहा कि इस छोटे से प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ करो।  उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की साख बढ़ रही है। इसके लिए हिंदुत्व को बचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व पटल पर पहचान दिलाई है, जिनको मजबूत करना हर भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में विस् चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में होने चाहिए। इसके लिए हर बूथ भाजपा कार्यकर्ता मजबूत करे। उन्होंने कहा कि नाचन से भाजपा विधायक एवं प्रत्याशी विनोद कुमार को भारी बहुमत से जिताएं। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार रिवाज बदलकर विनोद को बड़ी जिम्मेदारी दे रही है।

विज्ञापन


सोफे पर नहीं, साधारण कुर्सी पर बैठे
कसां मैदान में लगे मंच पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आने पर भाजपा कार्यकर्ता उस समय हैरान परेशान हो गए जब योगी ने सोफे पर बैठने से इंकार कर दिया और एक साधारण कुर्सी पर बैठ गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि  जिस तरह आम कार्यकर्ता बैठते हैं वैसी ही कुर्सी पर वह भी बैठेंगे। इस लिए मंच पर उनके लिए कुर्सी का इंतजाम किया गया था। वह भी साधारण प्लास्टिक की कुर्सी पर ही बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन की सुविधा मिली
मंडी जिले के नाचन में जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के दौरान फ्री टेस्ट, उपचार, वैक्सीन और 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा भी मिली थी। अगर ये महामारी दुर्भाग्य से कांग्रेस के शासन में आती तो क्या फ्री में राशन की सुविधा मिल पाती?: 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed