फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, three star campaigners of BJP heated up the election atmosphere In Sirmaur

Sirmour: सिरमौर में भाजपा के तीन स्टार प्रचारकों ने गरमाया चुनावी माहौल

Sun, 30 Oct 2022 08:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/सराहां/पांवटा साहिब/रोनहाट (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/सराहां/पांवटा साहिब/रोनहाट (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Oct 2022 08:45 PM IST
सार

भाजपा के स्टार प्रचारकों ने नाहन, रेणुकाजी, पच्छाद, शिलाई और पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाएं कर कांग्रेस पर जुबानी हमले किए। 

विज्ञापन
himachal election 2022,  three star campaigners of BJP heated up the election atmosphere In Sirmaur
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की पांच विधानसभा सीटों पर रविवार को चुनावी माहौल गरमा गया। भाजपा के स्टार प्रचारकों ने नाहन, रेणुकाजी, पच्छाद, शिलाई और पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाएं कर कांग्रेस पर जुबानी हमले किए। इस दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्टार प्रचारकों ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। इससे पूर्व तीनों का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। 

विज्ञापन


हिमाचल से हरियाणा का पुराना संबंध: मनोहर लाल खट्टर
पड़ोसी राज्य हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हिमाचल से उनके राज्य का पुराना संबंध है। सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के आदिबद्री, लोहगढ़, मात्तर और कालाअंब से उनके घरेलू संबंध हैं। यहां हिमाचल सरकार के साथ मिलकर कई योजनाओं पर काम भी चल रहा है, जिसका दोनों राज्यों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। धौलाकुआं में जनसभा को संबोधित करते हुए खट्टर ने कहा कि डबल इंजन की सरकारों में ही क्षेत्र का विकास संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 खत्म करके जम्मू-कश्मीर को देश का अभिन्न हिस्सा बनाया। अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। मोदी सरकार की अनेकों योजनाओं का लाभ लोगों को घर बैठे मिल रहा है, जो कभी कांग्रेस के समय में लोगों तक नहीं पहुंच पाती थीं। केंद्र की मोदी सरकार पांच एस यानी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन, स्वाभिमान और स्वावलंबन पर कार्य कर रही है। कहा कि मैदानी इलाकों में केंद्र सरकार से 60 फीसदी आर्थिक सहायता मिलती है।  
विज्ञापन

अब हिमाचल प्रदेश में भी बदलेगा रिवाज: धामी 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज पिछले कई वर्षों से चल रहा था, वह अब नहीं चलेगा। उत्तराखंड की तरह हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की सरकार दोबारा सत्तासीन होगी। नैनाटिक्कर में आयोजित चुनावी जनसभा में धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के माध्यम से जो विकास देश व प्रदेश में होता है, वह सरकार बदलने से नहीं हो पाता। उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी राज्य हैं। यहां पर्यटन को विकसित करने की बड़ी संभावना है। यह सिर्फ डबल इंजन की सरकार में ही संभव है। पांवटा साहिब के भगानी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुश्मनों को गोली मारने से सैनिकों को किसी से पूछना नहीं पड़ता है। हर एक गोली का गोलों से जवाब दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अब बीते जमाने की बात: यादव
भारत सरकार में श्रम, रोजगार, वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोनहाट में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब बीते जमाने की बात हो गई है। कांग्रेस सरकार में विकास कम और घोटाले ज्यादा होते थे, लेकिन जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है समूचे भारतवर्ष में विकास का इतिहास बना दिया है। हाटी समुदाय को जिस कांग्रेस ने बीते 55 वर्षों से जनजातीय दर्जे के अधिकार से वंचित रखा, उस हाटी समुदाय को केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार ने उसका दशकों पुराना अधिकार दिलवाकर उन्हें खुशियों की सौगात दी है। कांग्रेस ने विकास की राजनीति करने की जगह लोगों को बांटने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed