फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, There will be a ban on the sale of liquor for 48 hours, the Excise Department issued i

हिमाचल चुनाव: 10 नवंबर से 48 घंटे तक शराब की बिक्री पर रहेगी पाबंदी, आबकारी विभाग ने जारी किए निर्देश

Fri, 04 Nov 2022 09:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Nov 2022 09:55 PM IST
सार

देश विधानसभा चुनाव के चलते जिले में 10 से 12 नवंबर तक 48 घंटे ड्राई-डे रहेगा। इस दौरान शराब की खरीद फरोख्त पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
himachal election 2022, There will be a ban on the sale of liquor for 48 hours, the Excise Department issued i
राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते जिले में 10 से 12 नवंबर तक 48 घंटे ड्राई-डे रहेगा। इस दौरान शराब की खरीद फरोख्त पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सीमावर्ती जिला होने के कारण तीन किलोमीटर तक के दायरे की अधीन पंजाब के क्षेत्रों में भी शराब के ठेकों को बंद रखा जाएगा। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार जिले में शराब की अवैध सप्लाई को रोकने के लिए 24 से 26 नाके लगाए गए हैं। जिन क्षेत्रों में अवैध शराब से जुड़े अधिक मामले सामने आ रहे हैं वहां नाकाबंदी को बढ़ाया गया है। छह टीमें लगातार छापे और चेकिंग की कार्रवाई कर रही है। शराब के ठेकों और गोदामों पर भी राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीमों की नजर है।

विज्ञापन


शराब की बोतलों पर लगे होलोग्राम की बारीकी से जांच की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण ऊना में पंजाब और चंडीगढ़ से शराब की अवैध सप्लाई होने का खतरा अधिक रहता है। इसे देखते हुए विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ हर कदम उठा रहा है। पंजाब कर एवं आबकारी विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है। आने वाले दिनों में विभाग अपनी टीमों की संख्या बढ़ाने जा रहा है। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि 10 नवंबर शाम 05:00 बजे से 12 नवंबर की शाम 05:00 बजे तक अगर कोई शराब की बिक्री करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed