फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, The son reached the polling station directly from the crematorium after Funeral of his

मिसाल: पिता को मुखाग्नि देकर पुत्र श्मशान घाट से सीधे पहुंचे मतदान केंद्र, नम आंखों से दिया वोट

Sat, 12 Nov 2022 06:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज, एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज, एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Nov 2022 06:50 PM IST
सार

मनीराम ने अपने दोनों भाइयों दुनी चंद व हरिराम के साथ पिता को मुखाग्नि देने के बाद नम आंखों से नंगे पांव श्मशान घाट से सीधा अपने मतदान केंद्र पहुंचे और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपना मत दिया।

विज्ञापन
himachal election 2022, The son reached the polling station directly from the crematorium after Funeral of his
पिता के अंतिम संस्कार के बाद मनीराम ने भाइयों के साथ किया मतदान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लुहाखर के निवासी मनी राम व उसके भाइयों ने मतदान को लेकर अविश्वसनीय मिसाल पेश की है। शनिवार सुबह उनके पिता बली राम(80) का आकस्मिक देहांत हो गया जिससे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बलीराम की मौत से गांव में भी शोक का माहौल था। मनीराम ने अपने दोनों भाइयों दुनी चंद व हरिराम के साथ पिता को मुखाग्नि देने के बाद नम आंखों से नंगे पांव श्मशान घाट से सीधा अपने मतदान केंद्र पहुंचे और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपना मत दिया। मनीराम व उसके भाइयों की मतदान के प्रति जागरूकता दूसरों को लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

विज्ञापन


इसकी पूरे इलाके में खूब सराहना हो रही है। लुहाखर पंचायत के प्रधान टेकचंद ने बताया जहां एक ओर सुबह-सुबह मनीराम के पिता की मृत्यु की खबर ने सभी गांव वासियों को सदमे में डाल दिया था, वहीं दूसरी ओर लोकतंत्र की खूबसूरती की मिसाल मताधिकार का इस्तेमाल कर मनीराम ने एक जागरूक मतदाता का फर्ज भी निभाया है। दिल में पिता की तत्काल मृत्यु का दर्द लिए श्मशान से सीधे मतदान केंद्र आकर मतदान करना कोई मामूली बात नहीं है। मनीराम ने सिखा दिया कि मजबूत लोकतंत्र और देश के विकास के लिए एक-एक वोट कितना कीमती होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed