फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: Sullah Assembly Seat Profile and History

Sullah Assembly Seat: सुलह में पांच निर्दलीय सहित नौ प्रत्याशी मैदान में, कांग्रेस-भाजपा में कड़ी टक्कर

Tue, 29 Nov 2022 10:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Nov 2022 10:24 PM IST
सार

सुलह में भाजपा, कांग्रेस,आप व बसपा के अलावा पांच निर्दलीय समेत नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लेकिन माना जा रहा है कि सुलह में भाजपा, कांग्रेस के अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी के बीच कड़ी टक्कर है। 

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Sullah Assembly Seat Profile and History
विपिन परमार व जगदीश सिपहिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र इस बार चुनाव रोचक माना जा रहा है। सुलह में भाजपा, कांग्रेस,आप व बसपा के अलावा पांच निर्दलीय समेत नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। लेकिन माना जा रहा है कि सुलह में भाजपा, कांग्रेस के अलावा एक निर्दलीय प्रत्याशी के बीच कड़ी चुनावी टक्कर है। इससे सुलह में यह चुनाव तिकोना माना जा रहा है। सुलह में इस बार 70.69 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमें 34,005 हजार पुरुष व 40,251 महिलाओं ने वोट डाला है। सुलह को भाजपा के पहले मुख्यमंत्री शांता कुमार की गंगोत्री के नाम से भी जाना जाता है। इस बार इस सीट पर भाजपा से विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, कांग्रेस से जगदीश सिपहिया और आप रविंद्र रवि समेत नौ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 8 दिसंबर को होगा।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में सुलह से विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कांग्रेस के जगजीवन पाल को 999 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जगजीवन पाल ने विपिन परमार को 4,428 मतों से हराकर जीत हासिल की थी। इसी तरह 2017 के विधानसभा चुनाव में विपिन परमार ने जगजीवन पाल को हराकर 10291 मतों से जीत दर्ज की। इस बार भी इस सीट पर मुकाबला रोचक माना जा रहा है।  सुलह विधानसभा क्षेत्र की जनता ने किसी भी विधायक को लगातार पांच साल से ज्यादा कामकरने का मौका नहीं दिया है। क्षेत्र में हर पांच साल बाद सत्ता परिवर्तन होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 

अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed