{"_id":"63860194eb0f8326b923cb00","slug":"himachal-election-2022-shimla-rural-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla Rural Assembly Seat: शिमला ग्रामीण में भाजपा को अपनी पहली जीत तो कांग्रेस को हैट्रिक की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Rural Assembly Seat: शिमला ग्रामीण में भाजपा को अपनी पहली जीत तो कांग्रेस को हैट्रिक की उम्मीद
Tue, 29 Nov 2022 06:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 29 Nov 2022 06:28 PM IST
सार
शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट पर कांग्रेस जहां जीत की हैट्रिक लगाने का दावा कर रही है तो भाजपा भी अपनी पहली जीत को लेकर आश्वस्त दिख रही है। इन दोनों को मिलाकर कुल छह प्रत्याशी इस विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। अब देखना है कि इन में से कौन प्रत्याशी विजयी होता है।
विज्ञापन
विक्रमादित्य सिंह व रवि मेहता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की तीसरी हॉट सीट मानी जाने वाली शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट पर इस बार भी सबकी नजरें टिकी हैं। इस सीट पर कांग्रेस जहां जीत की हैट्रिक लगाने का दावा कर रही है तो भाजपा भी अपनी पहली जीत को लेकर आश्वस्त दिख रही है।साल 2012 में कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र का आधा हिस्सा अलग कर शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट बनी थी। साल 2012 और 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। पहले पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह तो बाद में उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह इस सीट से विजेता रहे।
विज्ञापन
यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन
इस बार भी विक्रमादित्य सिंह इस सीट से कांग्रेस की ओर से मैदान में हैं। उधर, भाजपा ने इस सीट पर तीन चुनावों में तीन अलग-अलग चेहरे मैदान में उतारे हैं। इस बार जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता को पार्टी ने टिकट दिया है। रवि मेहता छात्र नेता भी रह चुके हैं। हालांकि, उनके सामने विक्रमादित्य की कड़ी चुनौती है। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों में जुबानी जंग भी देखने को मिली थी। ऐसे में चुनाव नतीजा काफी रोचक रह सकता है। इन दोनों को मिलाकर कुल छह प्रत्याशी इस विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। अब देखना है कि इन में से कौन प्रत्याशी विजयी होता है।
विज्ञापन
शिमला ग्रामीण में 66.35 फीसदी हुआ मतदान
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कुल 78294 मतदाता हैं। इस सीट पर इस बार 66.35 फीसदी मतदान हुआ। यह साल 2017 में हुए मतदान से करीब आठ फीसदी कम है।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।