{"_id":"63860b10042a163a976cdcf4","slug":"himachal-election-2022-shahpur-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahpur Assembly Seat: पांच साल बाद बदलती रही सरकार, शाहपुर में 15 साल से नहीं बदला विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahpur Assembly Seat: पांच साल बाद बदलती रही सरकार, शाहपुर में 15 साल से नहीं बदला विधायक
Tue, 29 Nov 2022 07:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 29 Nov 2022 07:07 PM IST
सार
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार केवल सिंह पठानिया 15 साल के सूखे को खत्म करने की उम्मीद लगाए हैं। मेजर विजय सिंह मनकोटिया के चुनाव न लड़ने के कारण मुकाबला काफी रोचक हो गया है।
विज्ञापन
सरवीण चौधरी, केवल सिंह पठानिया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में भले ही पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज चलता आ रहा है लेकिन शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 1972 से ही ऐसा नहीं हो रहा है। इस बार यहां मेजर विजय सिंह मनकोटिया के चुनाव न लड़ने के कारण मुकाबला काफी रोचक हो गया है। शाहपुर में पिछले 15 सालों से केवल-मनकोटिया की आपसी खींचतान के बीच भाजपा प्रत्याशी सरवीण चौधरी चुनावों में लगातार तीन बार जीत कर हैट्रिक बना चुकी हैं।
विज्ञापन
यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन
इस बार फिर सरवीण भाजपा से चुनावी मैदान में उतरी हैं। इससे पहले मेजर विजय सिंह मनकोटिया 1982 से 1998 तक लगातार चार बार विधायक बने थे। उस समय वह एक बार आजाद, एक बार जनता दल और दो बार कांग्रेस पार्टी की टिकट से जीतकर विधायक बने थे।
विज्ञापन
इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार केवल सिंह पठानिया 15 साल के सूखे को खत्म करने की उम्मीद लगाए हैं। भले ही 2007 और 2017 में केवल पठानिया ने विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। वहीं कांग्रेस की टिकट से मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने 2012 में शाहपुर से विस चुनाव लड़ा था ।
लेकिन उन्हें भी सरवीण चौधरी ने तीन हजार वोट के अंतर से हराया था। इस बार केवल सिंह पठानिया विधानसभा चुनाव में किसी चुनौती से कम नहीं हैं, क्योंकि वह 2007 और 2017 में हार का मुंह देख चुके हैं। 2017 में उन्हें 16,333 वोट जबकि सरवीण चौधरी को 23,104 वोट मिले थे। वहीं आजाद प्रत्याशी मेजर विजय सिंह मनकोटिया को 16,957 वोट मिले थे। 2007 में कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़े वाले केवल पठानिया को 7,225 मत, बहुजन समाज पार्टी से ओंकार सिंह राणा को 16,143 और विजेता प्रत्याशी सरवीन चौधरी को 25,174 वोट मिले थे।
73.18 फीसदी मतदान
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 12 नवंबर को 73.18 फीसदी मतदान हुआ है। शाहपुर में कुल 88,606 मतदाता हैं, जिनमें 43,772 महिला और 44,834 पुरुष मतदाता हैं। इस बार 88,606 मतदाताओं में से 64,844 ने अपने मत का प्रयोग किया है। इसमें 34,089 महिला और 30,755 पुरुषों ने वोट डाले हैं।
इस बार विस चुनाव में कांग्रेस से केवल पठानिया, भाजपा से सरवीण चौधरी, आप से समाजसेवी अभिषेक ठाकुर और आजाद पंकू कांगड़िया (जोगिंद्र सिंह) आदि प्रमुख दावेदार कहे जा सकते हैं।
शाहपुर में कब किस पार्टी का विधायक बना
नाम वर्ष पार्टी
कुलतार चंद राणा 1972 जनता पार्टी
राम रत्न पटाकू 1977 जनता पाटी
मेजर मनकोटिया 1982 आजाद
मेजर मनकोटिया 1985 कांग्रेस
मेजर मनकोटिया 1990 जनता दल
मेजर मनकोटिया 1993 कांग्रेस
सरवीन चौधरी 1898 भाजपा
मेजर मनकोटिया 2003 कांग्रेस
सरवीण चौधरी 2007 भाजपा
सरवीण चौधरी 2012 भाजपा
सरवीण चौधरी 2017 भाजपा
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।