{"_id":"63860b320b82705a95135864","slug":"himachal-election-2022-rohru-rural-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohru Assembly Seat: कांग्रेस के गढ़ रोहड़ू में नौ हजार से अधिक मत लेने पर बचेगी प्रत्याशी की जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohru Assembly Seat: कांग्रेस के गढ़ रोहड़ू में नौ हजार से अधिक मत लेने पर बचेगी प्रत्याशी की जमानत
Tue, 29 Nov 2022 07:08 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 29 Nov 2022 07:08 PM IST
सार
रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में कुल 74,952 मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाता 36,511 व पुरुषों की संख्या 38,441 है। इस चुनाव में कुल 54,037 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
मोहन लाल ब्राक्टा, शशि बाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में इस बार मुकाबला रोचक माना जा रहा है। भाजपा-कांग्रेस के अलावा चार प्रत्याशियों का एक-दूसरे की जमानत जब्त करवाने में अहम रोल रहने वाला है। रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में कुल 74,952 मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाता 36,511 व पुरुषों की संख्या 38,441 है। इस चुनाव में कुल 54,037 मतदाताओं ने मतदान किया।
यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में 72 प्रतिशत मतदान इस बार हुआ। ऐसे में जमानत बचाने के लिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी को नौ हजार से अधिक मत लेने होंगे। रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से इस बार कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा, भाजपा से शशि बाला, निर्दलीय राजेंद्र धीरटा, आम आदमी पार्टी के अश्विनी कुमार, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के नरेंद्र सिंह व बसपा के प्रकाश चंद ने चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन
शुरू से कांग्रेस का गढ़ रहा रोहड़ू
रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र अभी तक कांग्रेस का गढ़ रहा है। इस सीट पर 1982 के बाद लगातार कांग्रेस का कब्जा रहा। केवल वर्ष 2008 के उपचुनाव में यहां से भाजपा के खुशी राम बालनाटा जीते थे। उसके बाद तीसरी बाद रोहड़ू से कांग्रेस के प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा इस बार चुनाव मैदान में हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी शशि बाला पहली बार चुनाव मैदान में उतरी थीं। इस दौरान उनका कांग्रेस के प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा से मुकाबला हुआ था। मोहन लाल ब्राक्टा को 29134 व भाजपा की शशि बाला को 19726 मत मिले थे। 5,351 ने नोटा दबाया था।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।