फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022 Priyanka Gandhi address rally in nagrota bagwan kangra

Himachal Election: प्रियंका गांधी बोलीं- भाजपा राज में सब कुछ उद्योगपतियों के लिए, आपके लिए कुछ नहीं

Fri, 04 Nov 2022 07:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Nov 2022 07:36 PM IST
सार

अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही अग्निपथ योजना को रद्द किया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal Election 2022 Priyanka Gandhi address rally in nagrota bagwan kangra
अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार अरबपति उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर सकती है, लेकिन कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल होनी चाहिए।  प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आती है तो पहली कैबिनेट में ओपीएस देने का निर्णय लिया जाएगा। प्रियंका शुक्रवार को कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देव भूमि के साथ वीर भूमि भी है। भारत की सरहदों पर देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले इस प्रदेश के वीर सैनिकों की लंबी सूची है, लेकिन भाजपा ने अग्निपथ योजना लागू करके सेना में जाने की इच्छा रखने वाले नौजवानों की इच्छाओं पर कुठाराघात किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस सत्ता में आते ही इस योजना को रद्द करेगी। भाजपा पेंशन, महंगाई, रोजगार के लिए कुछ नहीं करेगी। भाजपा प्रत्याशी स्वार्थ के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस ओपीएस, रोजगार, हर माह हर महिला को 1500 रुपये और दूसरे वादे पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य इसका उदाहरण है। वहां सत्ता में आते ही कांग्रेस ने शपथ के तीन घंटों के भीतर किसानों के कर्जे माफ किए।

भाजपा सरकार ने हिमाचल में बेरोजगारों को नौकरी नहीं दी। अग्निपथ योजना लागू करके सेना को ठेके पर दे दिया। प्रियंका ने जनसभा में पूर्व सीएम डॉ. वाईएस परमार, वीरभद्र सिंह और पूर्व मंत्री जीएस बाली की ओर से प्रदेश में विकास गाथा लिखने में दिए योगदान को याद किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, संजय दत्त, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा जिला कांगड़ा से सभी पार्टी प्रत्याशी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed