फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Priyanka, Baghel and Pilot give edge to Congress's election campaign

Himachal Election: प्रियंका, बघेल और पायलट ने दी कांग्रेस के चुनाव प्रचार को धार

Fri, 11 Nov 2022 10:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Nov 2022 10:24 AM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों में जाकर रैलियां कीं। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Priyanka, Baghel and Pilot give edge to Congress's election campaign
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रचार को पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने धार दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों में जाकर रैलियां कीं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी प्रदेश का दो दिवसीय दौरा किया। पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित राज बब्बर और मोहम्मद अजहरुद्दीन प्रचार के लिए हिमाचल नहीं आए। इन चार नेताओं के नाम कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल थे। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने प्रदेश में 100 से अधिक जनसभाएं की।

विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शिमला ग्रामीण के बनूटी और नालागढ़ के पंजैहरा में चुनाव प्रचार किया। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोलन, मंडी, नगरोटा बंगवा, ऊना और शिलाई में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, गुरकीरत सिंह कोटली, तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने भी प्रदेश का दौरा किया। इनके अलावा आनंद शर्मा, हरीश रावत, भूपेंद्र हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अलका लांबा ने भी चुनावी जनसभाएं की। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जेडीयू नेता केसी त्यागी, सुप्रिया श्रीनेत सहित कुछ अन्य नेताओं ने प्रदेश में प्रेस वार्ताएं कर कांग्रेस के पक्ष में वोट अपील की।  
विज्ञापन


हिमाचल नहीं आए भाजपा के कई स्टार प्रचारक
चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के कई स्टार प्रचारक हिमाचल प्रदेश में नहीं आ पाए। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी, भूतल परिवहन एवं उच्च मार्ग राज्य मंत्री सेवानिवृत्त जनरल वीके सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदि कई नेता भी प्रचार में नहीं आ पाए। हालांकि खुद पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत कई नेताओें ने ताबड़तोड़ प्रचार किए। भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी नहीं पहुंच पाए। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हिमाचल के लिए अधिक वक्त नहीं दे पाए। वह भी एक जनसभा में ही आ पाए थे। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार भी हिमाचल प्रदेश में प्रचार के लिए ज्यादा समय नहीं दे पाए। हिमाचल के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इस सूची में शीर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम था। मोदी ने हिमाचल प्रदेश में चार जनसभाएं कीं। इसी तरह से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने भी यहां पर कई रैलियां कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed