{"_id":"636ad62195a9f109e1033d60","slug":"himachal-election-2022-pm-narendra-modi-and-congress-president-mallikarjun-kharge-hold-two-rallies-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election 2022: पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज करेंगे दो-दो रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election 2022: पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज करेंगे दो-दो रैलियां
Wed, 09 Nov 2022 10:35 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:35 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद जनसभाएं और अन्य प्रचार बंद हो जाएंगे। केवल डोर-टू-डोर प्रचार ही होगा।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी, शिमला के बाद अब बुधवार को कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों में चुनावी हुंकार भरेंगे। वह बुधवार को हमीरपुर के सुजानपुर और कांगड़ा के चंबी में एक-एक रैली करेंगे। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार दोपहर पहली बार शिमला पहुंचे। वह बुधवार को शिमला और सोलन के नालागढ़ में चुनावी जनसभाएं करेंगे। हिमाचल प्रदेश में 10 नवंबर की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद जनसभाएं और अन्य प्रचार बंद हो जाएंगे। केवल डोर-टू-डोर प्रचार ही होगा।
विज्ञापन
सीएम योगी ने की जनसभाएं
भाजपा के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के पालमपुर और कुल्लू के आनी में चुनावी जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा कि आज भारत पिछलगू देश नहीं बल्कि दुनिया का नेतृत्व करने वाला देश बन गया है। वैश्विक मंच पर भारत की सीमाएं सुदृढ़ हुई हैं। अब कोई भी टेढ़ी नजर से नहीं देख सकता। उन्होंने कहा कि इसमें हिमाचल के रणबांकुरों का भी बहुत योगदान है, जिन्होंने कारगिल युद्ध से लेकर अन्य युद्धों में अपनी जान की बाजी लगा कर देश की रक्षा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे ने लिया कांग्रेस नेताओं से फीडबैक
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार दोपहर बाद राजधानी शिमला पहुंचे। चौड़ा मैदान स्थित होटल में रुके खरगे ने शाम के समय पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार की समीक्षा की। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर फीडबैक भी लिया। इसके बाद खरगे ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ आगामी रणनीति बनाई।
विज्ञापन