{"_id":"6385fb76afdfd563d82dfa8a","slug":"himachal-election-2022-palampur-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palampur Assembly Seat: पालमपुर में दस साल से कांग्रेस का कब्जा, भाजपा के लिए चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palampur Assembly Seat: पालमपुर में दस साल से कांग्रेस का कब्जा, भाजपा के लिए चुनौती
Tue, 29 Nov 2022 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 29 Nov 2022 06:02 PM IST
सार
2017 विस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल ने भाजपा की इंदु गोस्वामी को 4,324 मतों से हराया था। वहीं 2012 में आशीष बुटेल के पिता व कांग्रेस प्रत्याशी बीबीएल बुटेल ने भाजपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार को 9,029 मतों से हराया था।
विज्ञापन
त्रिलोक कपूर, आशीष बुटेल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चाय नगरी के नाम जानी जाने वाली पालमपुर विधानसभा सीट में इस बार कांग्रेस व भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि आम आदमी पार्टी व बसपा उमीदवार भी मैदान में है। कांग्रेस ने इस बार बैजनाथ से संबंध रखने वाले भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक कपूर पर बाहरी होने को लेकर जोरदार सियासी प्रहार किए। हालांकि, कपूर अब पालमपुर में पिछले कई सालों से रहते हैं। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल को लेकर परिवारवाद का निशाना साधा।
विज्ञापन
यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन
अब देखना यह है कि परिवारवाद पर बाहरी भारी पड़ता है या बाहरी पर परिवार हावी रहता है। लेकिन कुल मिलाकर इस बार पालमपुर में जोरदार मुकाबला है। लोगों की नजरें आठ दिसंबर को निकलने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। करीब 77 हजार मतदाताओं वाली इस सीट में 72.3 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें 26,237 पुरुष व 29,618 महिलाओं ने मतदान किया है।
विज्ञापन
2017 विस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल ने भाजपा की इंदु गोस्वामी को 4,324 मतों से हराया था। वहीं 2012 विस चुनाव में आशीष बुटेल के पिता व कांग्रेस प्रत्याशी बीबीएल बुटेल ने भाजपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार को 9,029 मतों से हराया था। 2007 विस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी बीबीएल बुटेल को 2,588 मतों से हराया था।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।