फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, National Devbhoomi Party will release the first list of candidates on this day

Himachal Election 2022: राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी इस दिन जारी करेगी प्रत्याशियों की पहली सूची

Tue, 27 Sep 2022 09:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Sep 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
himachal election 2022, National Devbhoomi Party will release the first list of candidates on this day
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रमुख रुमित सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी 68 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है। कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जा रहा है। यह बात राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रमुख रुमित सिंह ठाकुर ने सोलन में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जो प्रत्याशी राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से चुनाव लड़ना चाहते हैं वे दो अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। पांच अक्तूबर को पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों में सात महासचिव और 45 सह सचिव नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के माध्यम से जनता इस बार प्रदेश में वोट की चोट करने वाली है। पार्टी के माध्यम से प्रदेश के 62 लाख सवर्णों की आवाज को लेकर प्रदेश में लड़ाई लड़ी जाएगी। इन दिनों भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता को मुफ्त में सबकुछ देने के वादे कर रही हैं। वह जनता को अपाहिज बनाना चाहती हैं। कोई भी पार्टी सवर्ण आयोग के गठन की बात नहीं कर रही।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट नवरात्रों के बीच 
वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशियों की दूसरी सूची नवरात्रों के बीच जारी होनी है। अभी पार्टी की ओर से चार प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए गए हैं। इनमें फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से डॉ. राजन सुशांत, नगरोटा से उमाशंकर डोगरा, लाहौल-स्पीति से सुदर्शन जस्पा और पावंटा साहिब से मनीष ठाकुर शामिल हैं।  हिमाचल प्रदेश की अन्य विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों को चुनाव में उतारने के लिए दिल्ली पार्टी हाईकमान में मंथन चल रहा है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों की चार सूचियां निकाली जानी हैं। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी फाइनल होने के बाद अंत में आप आखिरी सूची जारी करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed