फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022: Nalagarh Assembly Seat Profile And History

Nalagarh Assembly Seat: नालागढ़ विस क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी केएल ठाकुर ने रोचक बनाया मुकाबला

Mon, 28 Nov 2022 04:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Nov 2022 04:09 PM IST
सार

वर्ष 2012 में भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर यहां से विधायक चुने गए थे। लेकिन इस बार टिकट न मिलने के कारण वे बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Nalagarh Assembly Seat Profile And History
लखविंद्र सिंह राणा, हरदीप बावा, केएल ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लखविंद्र सिंह राणा, कांग्रेस से हरदीप बावा और निर्दलीय प्रत्याशी केएल ठाकुर के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी ने कांग्रेस और भाजपा के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। 2017 में कांग्रेस से लखविंद्र सिंह राणा विधायक बने थे। लेकिन चुनाव से दो माह पूर्व लखविंद्र सिंह राणा कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले वर्ष 2012 में भाजपा के प्रत्याशी केएल ठाकुर यहां से विधायक चुने गए थे।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


लेकिन इस वर्ष उन्हें टिकट नहीं मिला और वह बागी हो गए। वर्ष 2003 और 2007 में भाजपा के हरिनारायण सैणी चुनाव जीते थे। वर्ष 2011 में इनके निधन के बाद यहां पर उपचुनाव हुए जिसमें कांग्रेस के विधायक लखविंद्र सिंह राणा ने हरिनारायण सिंह सैणी की पत्नी गुरनाम सिंह को पराजित कर कांग्रेस को जीत दिलाई थी। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से जगदीश चंद, स्वाभिमान पार्टी से किशोरी लाल, बहुजन समाज पार्टी से पारस बैंस और आम आदमी पार्टी से धर्मपाल चुनाव लड़ रहे हैं।  केएल ठाकुर और जगपाल सिंह राणा बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


81.40 फीसदी मतदान
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 81.40 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां 46,655 पुरूष और 44,329 महिला मतदाता हैं।

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed