फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022 message to voters through kayaking in beas river kullu

Himachal Election: ब्यास की लहरों में कयाकिंग कर दिया मतदान का संदेश

Fri, 11 Nov 2022 07:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Nov 2022 07:46 PM IST
सार

जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि कुल्लू जिले का मतदान प्रतिशत अन्य जिलों से हमेशा  बेहतर रहता है। मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए कयाकिंग करवाई गई।

विज्ञापन
himachal election 2022 message to voters through kayaking in beas river kullu
कयाकिंग कर दिया मतदान का संदेश। - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा चुनाव में लोगों की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन विभाग की ओर से शुक्रवार को अनूठा प्रयास किया गया। ब्यास की लहरों पर कयाकिंग करवाई गई। पिरडी से बजौरा तक 15 किलोमीटर में कयाकिंग करवाई गई। जिसके माध्यम से लोगों को विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन


कयाकिंग इवेंट में शामिल सभी प्रतिभागियों ने वोट करेगा कुल्लू सारा, याद रखो नवंबर 12 का नारा लगाते हुए मौहल, भुंतर और शाढ़ाबाई सहित ब्यास नदी किनारे बजौरा तक बसे ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया। पिछले दिनों भी पीज से ढालपुर तक पहली बार पैराग्लाइडिंग के माध्यम से भी लोगों से वोट करने की अपील की गई थी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि कुल्लू जिले का मतदान प्रतिशत अन्य जिलों से हमेशा  बेहतर रहता है। मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए कयाकिंग करवाई गई। शनिवार को होने वाले लोकतंत्र के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर इसे सफल बनाएं। सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी ने विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कयाकिंग में भाग लेने वाले गिमनार, हेमराज, गणेश गुरंग, आशीष पांडे, चांद किरण, विनोद, गोपाल नेगी, हीना ठाकुर, अनामिका, अक्षित कुमार, लवेश नेगी, तनुज को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार से देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा, अविनाश नेगी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed