फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, JP Nadda said that Modi gave a free hand to the army regarding the security of the cou

Mandi: जेपी नड्डा बोले- देश की सुरक्षा को लेकर मोदी ने सेना को खुली छूट दी

Fri, 04 Nov 2022 07:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/ धर्मपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/ धर्मपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Nov 2022 07:50 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा हमेशा समाजसेवा एक मिशन के साथ करती है, जबकि कांग्रेस कमीशन के लिए सत्ता पाना चाहती है।

विज्ञापन
himachal election 2022, JP Nadda said that Modi gave a free hand to the army regarding the security of the cou
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में धर्मपुर विस क्षेत्र के संधोल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा हमेशा समाजसेवा एक मिशन के साथ करती है, जबकि कांग्रेस कमीशन के लिए सत्ता पाना चाहती है। धारा 370, राम मंदिर, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, किसानों की समृद्धि सहित तमाम मुद्दे जिन पर कांग्रेसी राजनीति करते रहे, वे मोदी सरकार ने आते ही हल कर दिए।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी आठ वर्षों से अपनी दिवाली सैनिकों के बीच मना रहे हैं। देश की सुरक्षा को लेकर मोदी ने सेना को खुली छूट दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बीते 5 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने अभूतपूर्व और अथाह विकास किया। भाजपा सिर्फ सेवा करने के लिए सत्ता में आती है और कांग्रेसी मेवा खाने आते हैं। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और धर्मपुर विस क्षेत्र से उनके प्रत्याशी पुत्र रजत ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नड्डा ने बीसीएस में ओपन जिप्सी में किया रोड शो 
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में बीसीएस से लेकर सेक्टर 2 के बस स्टैंड तक रोड शो किया। रोड शो में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ कसुम्पटी के भाजपा प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज और उनके कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ओपन जिप्सी में गए और सभी कार्यकर्ताओं के साथ न्यू शिमला में इस रोड शो में भाग लिया। इस दौरान कुछ देर के लिए खलीनी से बीसीएस की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया। रोड शो के वहां से गुजरने के बाद ट्रैफिक खोल दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

ओपीएस मुद्दे पर कोरी घोषणाएं कर रही कांग्रेस : कोहली

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता निलेन कोहली ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ कोरी घोषणाएं करती हैं। सत्ता में आने के बाद वह अपना कोई वादा पूरा नहीं करती। शुक्रवार को सोलन में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि ओपीएस को लेकर भी कांग्रेस कोरी घोषणा ही कर रही है। वह इसे पूरा नहीं करेगी। कारण साफ है। कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आज तक कांग्रेस ने ओपीएस देने का वादा पूरा नहीं किया है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि उनके राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी हिमाचल क्यों नहीं आ रहे। कोहली ने सोलन और मंडी में होने वाली पीएम मोदी की रैली को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा की पीएम मोदी के लिए हिमाचल उनके घर जैसा है। कोहली ने कहा कि भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में स्वच्छ, ईमानदार नेतृत्व दिया है। इसलिए लोग भाजपा को पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed