{"_id":"638605d86909f7675711160c","slug":"himachal-election-2022-jogindernagar-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jogindernagar Assembly Seat: जोगिंद्रनगर में सबसे अधिक जीतते हैं निर्दलीय , चुनाव मैदान में 11 प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jogindernagar Assembly Seat: जोगिंद्रनगर में सबसे अधिक जीतते हैं निर्दलीय , चुनाव मैदान में 11 प्रत्याशी
Tue, 29 Nov 2022 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 29 Nov 2022 06:45 PM IST
सार
जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में इस बार 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 2017 में निर्दलीय उम्मीदवार प्रकाश राणा विधायक बने थे।
विज्ञापन
प्रकाश राणा, ठाकुर सुरेंद्र पाल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र मंडी जिले की एक ऐसी सीट है जहां जनता अधिकतर निर्दलीय प्रत्याशी को मौका देती है। यहां के चुनावों पर नजर दौड़ाई जाए तो साल 1982 में निर्दलीय उम्मीदवार गुलाब सिंह ठाकुर जीते, 1985 में निर्दलीय उम्मीदवार रतनलाल और 2017 में निर्दलीय उम्मीदवार प्रकाश राणा विधायक बने।
विज्ञापन
यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन
इस बार यहां सबसे अधिक11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा से प्रकाश राणा, कांग्रेस से ठाकुर सुरेंद्र पाल, आप से रविंद्र पाल, बसपा से नरेंद्र कुमार, माकपा से कुशाल भारद्वाज, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी से कमलकांत, आजाद उम्मीदवारों में संजीव भंडारी, बाबा लाल गिरी, सुरेंद्र सिंह व कुलभूषण शामिल हैं। यहां पर कुल मतदाता 101,046 हैं। इनमें 50,962 पुरुष और 50,084 महिला मतदाता हैं। जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में 12 नवंबर को 69.01 मतदान हुआ है।
विज्ञापन
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।