फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022 india first voter shyam saran negi family and kalpa villagers cast vote

Himachal Election: कल्पा गांव के लोग बोले- वोट डालकर देंगे देश के पहले मतदाता को सच्ची श्रद्धांजलि

Fri, 11 Nov 2022 09:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कल्पा (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कल्पा (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Nov 2022 09:33 PM IST
सार

देश के प्रथम मतदाता रहे श्याम सरण नेगी के गांव कल्पा के लोगों ने शत-प्रतिशत मतदान करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
himachal election 2022 india first voter shyam saran negi family and kalpa villagers cast vote
देश के प्रथम मतदाता रहे श्याम सरण नेगी का परिवार। - फोटो : संवाद

विस्तार

आजाद भारत के प्रथम मतदाता रहे श्याम सरण नेगी को शत-प्रतिशत मतदान कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। कल्पा गांव के लोगों ने निर्णय लिया है कि वे हर हाल में मतदान करेंगे। साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए साथ ले जाएंगे। उन्होंने युवाओं ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। गौरतलब है कि देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी का बीते पांच नवंबर को निधन हो गया था।

विज्ञापन


इससे पहले दो नवंबर को उन्होंने बैलेट पेपर से आखिरी बार मतदान कर लोगों से भी बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए आगे आने की अपील की थी। अब उनके गांव के लोगों ने श्याम सरण नेगी की अपील पर अमल करते हुए शत-प्रतिशत मतदान करने का निर्णय लिया है। श्याम सरण नेगी ने बैलेट पेपर से मतदान करने के बाद लोगों से देश की लोकतंत्र प्रणाली को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने मत का अवश्य उपयोग करने का आह्वान किया था। 
विज्ञापन


कल्पा गांव की प्राथमिक पाठशाला स्थित पोलिंग स्टेशन में परिवार के सभी सदस्य शनिवार को मतदान करेंगे। उनके परिवार में बेटियां दिवान, प्यारी, स्वाति, सुलोचना और रंजना अपने ससुराल में मतदान करेंगी। वहीं, बेटे वीसी नेगी, ओमप्रकाश और चंद्रप्रकाश के साथ बहुएं गुरदयाली, विजयलक्ष्मी, सुरमा और प्रेम देवी भी मतदान करने जाएंगी। इनके अलावा पोते-पोतियां प्रदीप, दीपक कुमार, पंकज कुमार, आकाश, संगीता, कल्पना, मधु और मनीश भी मतदान करने जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कल्पा के पोलिंग स्टेशन को दिया गया है आदर्श स्टेशन का दर्जा

himachal election 2022 india first voter shyam saran negi family and kalpa villagers cast vote
वीर सिंह नेगी, जिया लाल, वेद प्रकाश। - फोटो : संवाद

निर्वाचन आयोग ने कल्पा स्थित श्याम सरण नेगी के पोलिंग स्टेशन को आदर्श पोलिंग स्टेशन का दर्जा दिया है। मतदान प्रक्रिया पूरी करवाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी के गांव निवासी वीर सिंह नेगी ने बताया कि कल्पा गांव पर्यटन की दृष्टि से देश और प्रदेश में प्रसिद्ध है।

इस गांव को श्याम सरण नेगी ने पूरे देश में पहचान दिलाई है। वह हमेशा मतदान को लेकर प्रेरित करते थे। इसलिए इस बार गांव से शत-प्रतिशत मतदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। युवा वेद प्रकाश ने बताया कि श्याम सरण नेगी युवाओं के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत रहे हैं। जिया लाल नेगी ने बताया कि देश के प्रथम मतदाता ने इस दुनिया को छोड़ने से पहले की बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया था। 

उत्साह से वोट देकर श्याम सरण नेगी को दें सच्ची श्रद्धांजलि: सीईसी
देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने प्रदेश के मतदाताओं से उत्साह के साथ वोट डालकर आजाद भारत के प्रथम मतदाता रहे स्वर्गीय श्याम सरण नेगी को सच्ची श्रद्धांजलि दें। इसे लेकर मतदान के लिए लोगों से सीईसी की अपील के होर्डिंग चुनाव आयोग ने प्रदेश भर में लगाए हैं।

आयोग का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को वोट देने के प्रेरित किया जाए। इस होर्डिंग में देश के पहले मतदाता स्वर्गीय श्याम सरण नेगी की फोटो भी लगाई है। आयोग ने इस बार विधानसभा चुनाव में 75 फीसदी से अधिक  मतदान कराने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed