फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022 himachal election commission seeks reply chief secretary in DGP Case

निर्वाचन आयोग: डीजीपी कुंडू के खिलाफ शिकायत पर मुख्य सचिव स्थिति स्पष्ट करें

Fri, 04 Nov 2022 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Nov 2022 06:10 PM IST
सार

अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी नीलम दुल्टा ने कहा कि आयोग ने मुख्य सचिव से डीजीपी कुंडू के बारे में स्थिति स्पष्ट करने को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
himachal election 2022 himachal election commission seeks reply chief secretary in DGP Case
मुख्य सचिव आरडी धीमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश निर्वाचन आयोग ने डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ शिकायत पर मुख्य सचिव आरडी धीमान से स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। इस संबंध में आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। प्रदेश कांग्रेस की शिकायत पर आयोग ने यह कदम उठाया है। कुंडू पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय तक चर्चा में भी रहे हैं। उधर, चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से निर्वाचन आयोग के पास 172 शिकायतें पहुंच चुकी हैं। इनमें आयोग ने 90 शिकायतों का निपटारा कर दिया है। 

विज्ञापन


भाजपा की लिखित शिकायत पर सोशल मीडिया में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने वाले कर्मचारियों को भी आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। ये नोटिस कर्मचारियों के विभागों के सचिवों के माध्यम से भेजे गए हैं। आयोग ने इनसे लिखित जवाब देने को कहा है। इनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है? इसके बारे में आयोग को अवगत कराने को कहा है। 
विज्ञापन


भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. सुरेंद्र ने शिकायत की थी कि ये कर्मचारी सोशल मीडिया में आचार संहिता का उल्लंघन कर कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं। इनमें एचपीएनपीएसईए के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और मुख्य प्रवक्ता ओम प्रकाश शामिल हैं। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है और इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस पर आयोग ने करीब आठ कर्मचारियों कोे नोटिस भेजा है। दूसरी ओर, पूर्व ओएसडी डॉ. मामराज पुंडीर के मामले में अभी तक विभाग का जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी नीलम दुल्टा ने कहा कि आयोग ने मुख्य सचिव से डीजीपी कुंडू के बारे में स्थिति स्पष्ट करने को पत्र लिखा है। भाजपा की शिकायत पर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। कांग्रेस की शिकायत पर डॉ. मामराज पुंडीर को भेजे नोटिस पर कार्रवाई की सूूचना आयोग के पास नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed