{"_id":"636e6e01617ef62e9c721baf","slug":"himachal-election-2022-gold-cash-and-liquor-worth-52-84-crore-rupee-seized-by-police-and-excise-teams","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: प्रदेश में अब तक 52.84 करोड़ की नकदी, सोना और शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव: प्रदेश में अब तक 52.84 करोड़ की नकदी, सोना और शराब पकड़ी
Fri, 11 Nov 2022 09:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 11 Nov 2022 09:15 PM IST
सार
मतदान के एक दिन पहले नाकाबंदी के दौरान विभिन्न विभागों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दो करोड़ 84 लाख 49 हजार रुपये की नकदी, सोना और शराब जब्त की गई।
विज्ञापन
शराब- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच प्रदेश में अब तक पुलिस, आबकारी एवं कराधान सहित अन्य विभागों की कार्रवाई के दौरान 52.84 करोड़ रुपये की नकदी, सोना और शराब पकड़ी गई है। वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में 11.917 करोड़ रुपये की नकदी, शराब और सोना जब्त किया गया था। यह बीते विधानसभा चुनाव की अपेक्षा चार गुणा अधिक है।
विज्ञापन
मतदान के एक दिन पहले नाकाबंदी के दौरान विभिन्न विभागों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दो करोड़ 84 लाख 49 हजार रुपये की नकदी, सोना और शराब जब्त की गई। प्रदेश में यह कार्रवाई पुलिस, आबकारी एवं कराधान विभाग, वन विभाग की ओर से की गई।
विज्ञापन
पुलिस विभाग ने नाकाबंदी के दौरान 20 लाख 57 हजार रुपये जबकि, आयकर विभाग ने 48 लाख रुपये की नकदी और 49 लाख 81 हजार रुपये मूल्य का सोना व आभूषण, 11 लाख 14 हजार रुपये की 2313 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब और बीयर पकड़ी।
विज्ञापन
कर एवं आबकारी विभाग की ओर से एक करोड़ 50 लाख 67 हजार रुपये की 61540 लीटर शराब आदि जब्त की गई। वन विभाग ने खनन अधिनियम के तहत 3 लाख 90 हजार रुपये के जुर्माने किए।