फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Election issue of Bypass for Baijnath Paprola remained as announcement

चुनावी मुद्दा: घोषणा बनकर रह गया बैजनाथ-पपरोला के लिए बाईपास

Fri, 11 Nov 2022 01:06 PM IST
Krishan Singh राज कुमार सूद, संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
राज कुमार सूद, संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Nov 2022 01:06 PM IST
सार

भारत के आजाद होने से पूर्व बसे इन दो बड़े बाजारों के स्वरूप में कोई बड़ा बदलाव नहीं आ सका है। मात्र नए सिरे से हुई व्यापारिक प्रतिष्ठानों के निर्माण के समय बाजारों को थोड़ा सा चौड़ा किया गया है।

विज्ञापन
himachal election 2022, Election issue of Bypass for Baijnath Paprola remained as announcement
चुनावी मुद्दा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बिनवा खड्ड के दोनों किनारों पर स्थित उपमंडल के दो बड़े बाजारों बैजनाथ और पपरोला के लिए अब तक बाईपास का निर्माण राजनीतिक घोषणाओं तक सीमित रहा है। भारत के आजाद होने से पूर्व बसे इन दो बड़े बाजारों के स्वरूप में कोई बड़ा बदलाव नहीं आ सका है। मात्र नए सिरे से हुई व्यापारिक प्रतिष्ठानों के निर्माण के समय बाजारों को थोड़ा सा चौड़ा किया गया है। दोनों बाजारों में रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। बाईपास के निर्माण से इस जाम से निजात पाई जा सकती है, लेकिन किसी भी राजनीतिज्ञ ने अब तक इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के दूसरे बड़े स्वास्थ्य संस्थान टांडा मेडिकल कॉलेज को जाने वाली एंबुलेंस भी इस जाम का शिकार होती रहती हैं। हालांकि, दोनों बाजारों में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं और बैजनाथ बाजार में रेड लाइट की स्थापना भी की गई है, लेकिन वाहनों के बढ़ते बोझ के आगे यह सब बेकार साबित हो रहा है। इस मार्ग से मनाली और लेह की तरफ जाने वाले सेना के वाहन भी बड़ी संख्या में गुजरते हैं। ऐसा नहीं है कि इन दोनों बाजारों के लिए बाईपास का निर्माण एक बड़ी चुनौती हो लेकिन इसके लिए अब तक प्रयास ही नहीं किए जा सके हैं। 
विज्ञापन


लोग बोले- नहीं लगेगा जाम, बढ़ेगी रौनक
बैजनाथ निवासी मिलाप राणा का कहना है कि दोनों बाजारों के लिए बाईपास का निर्माण इस समय एक बड़ी जरूरत है और बाईपास के निर्माण से व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी रौनक बढ़ सकती है। व्यापार मंडल के प्रधान अनिल शर्मा का कहना है कि दोनों बाजारों में अकसर जाम लगा रहता है। इससे स्कूली बच्चे तथा पर्यटक भी परेशान होते हैं। बाजारों में खरीदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एडवोकेट अंकित सूद का कहना है कि बाईपास का निर्माण न होने के कारण किसी भी बड़े धार्मिक आयोजन व रैलियों के समय दोनों बाजार पूरी तरह से जाम हो जाते हैं। उनका कहना है कि दोनों बाजारों के आसपास छोटे-छोटे बाईपास का निर्माण करने के अतिरिक्त एक बड़े बाईपास को बिनवा खड्ड पर एक अन्य पुल का निर्माण करके तैयार किया जा सकता है। पार्षद अमित कपूर का कहना है कि बाईपास का निर्माण होने पर मनाली और पालमपुर की तरफ जाने वाले बड़े वाहन हजारों से नहीं गुजरेंगे और इससे जाम की समस्या में कमी आएगी। उनका कहना है कि जाम के कारण दोनों बाजारों के व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार बनते ही बनाएंगे बाईपास : किशोरी
कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में बिनवा खड्ड के साथ-साथ खीर गंगा घाट से बाईपास का निर्माण करने को लेकर सरकार के समक्ष योजना रखी थी। इसके लिए डीपीआर भी तैयार की गई थी। कांग्रेस की सरकार बनते ही दोनों बाजारों के लिए बाईपास का निर्माण उनकी प्राथमिकता रहेगी।


सत्ता में आते ही शुरू कर देंगे काम : प्रेमी
भाजपा प्रत्याशी मुल्क राज प्रेमी का कहना है कि बाईपास को लेकर मामले को सरकार के समक्ष उठाया गया है और इसके लिए विभागों को निर्देश दिए गए हैं। सरकार के सत्तासीन होते ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed