{"_id":"632de24ffebfe92c9d65fbb3","slug":"himachal-election-2022-cpi-m-names-three-more-candidates-for-himachal-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए माकपा ने तीन और प्रत्याशियों के नाम किए तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए माकपा ने तीन और प्रत्याशियों के नाम किए तय
Fri, 23 Sep 2022 10:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Sep 2022 10:15 PM IST
सार
माकपा के राज्य सचिव ओंकार शाद ने कहा कि पार्टी इस चुनाव में केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार और राज्य में जयराम सरकार की ओर से लागू की जा रही जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध चुनाव में उतरेगी।
विज्ञापन
माकपा के राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल की बैठक में शुक्रवार को तीन और प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। कुल्लू से होतम सोंखला, चुराह से नरेंद्र और जुब्बल कोटखाई से विशाल उम्मीदवार होंगे। इससे पहले प्रदेश माकपा ने 15 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। इसमें ठियोग, कसुम्पटी, शिमला, आनी, करसोग, जुब्बल कोटखाई, सराज, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, हमीरपुर, कुल्लू सदर, चुराह, अर्की, सुलह और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र को चिह्नित किया गया है। शिमला, अर्की और सुलह को छोड़कर 12 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
ठियोग से राकेश सिंघा, कसुम्पटी से डॉ. कुलदीप सिंह तंवर, आनी-देवकी नंद, करसोग-किशोरी लाल, सराज-मोहिंद्र राणा, जोगिंदरनगर- कुशाल भारद्वाज, धर्मपुर-भूपिंदर सिंह, हमीरपुर-डॉ. कश्मीर सिंह, पच्छाद से आशीष कुमार का नाम तय किया गया है। पार्टी ने चुनाव के लिए ठोस कार्यनीति को अंतिम रूप देने के लिए दो अक्तूबर को मंडी में राज्य कमेटी की बैठक तय की है। माकपा के राज्य सचिव ओंकार शाद ने कहा कि पार्टी इस चुनाव में केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार और राज्य में जयराम सरकार की ओर से लागू की जा रही जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध चुनाव में उतरेगी।
विज्ञापन