फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Congress will issue charge sheet against the BJP government of Himachal on this day

Himachal Politics: हिमाचल की भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करेगी कांग्रेस पार्टी

Fri, 28 Oct 2022 08:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Oct 2022 08:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अधिकतर मंत्रियों, विधायकों और बोर्डों व निगम के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के खिलाफ चार्जशीट में संगीन आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
himachal election 2022, Congress will issue charge sheet against the BJP government of Himachal on this day
कांग्रेस चार्जशीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ शनिवार दोपहर बाद कांग्रेस अपनी चार्जशीट जारी करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अधिकतर मंत्रियों, विधायकों और बोर्डों व निगम के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों के खिलाफ चार्जशीट में संगीन आरोप लगाए गए हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह, राकेश पठानिया, बिक्रम सिंह, सरवीण चौधरी, सुखराम चौधरी और गोविंद ठाकुर चार्जशीट में मुख्य निशाने पर रखे गए हैं। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस इस चार्जशीट को मुख्य मुद्दा बनाएगी। हर बार चुनाव के दौरान राजनीतिक दल ऐसी चार्जशीट राज्यपाल को सौंपते हैं। प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के चलते शनिवार को जारी होने वाली कांग्रेस की चार्जशीट राज्यपाल को सौंपे जाने पर अभी संशय है।

विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शनिवार को दोपहर बाद 4:00 बजे चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पवन खेड़ा और प्रदेश मीडिया प्रभारी अलका लांबा चार्जशीट जारी करेंगे। पार्टी नेताओं ने बताया कि चार्जशीट में जल शक्ति, वन, उद्योग, ऊर्जा, गृह, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा सेवाएं, पर्यटन, परिवहन, सामाजिक न्याय, शिक्षा और विधानसभा सचिवालय में हुआ भ्रष्टाचार उजागर किया गया है। कोरोना संकट के दौरान हुए पीपीई किट और सैनिटाइजर घोटाला, पुलिस भर्ती का पेपर लीक मामला, नकली शराब से हुई मौतों का मामला और फर्जी डिग्री मामला भी चार्जशीट में उठाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न निगमों, बोर्डों, विश्वविद्यालयों और आयोगों में हुई भर्तियों को भी चार्जशीट में शामिल किया गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने बताया कि भाजपा सरकार ने बीते पांच वर्ष के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार किया है। भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देकर युवाओं को नौकरियों से दूर रखा। चुनाव प्रचार में जनता को भाजपा के इन सब कारनामों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन



6 नवंबर के बाद चुनाव प्रचार को आएंगे मल्लिकार्जुन खरगे
 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे छह नवंबर के बाद हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। पार्टी नेताओं ने खरगे की प्रदेश में तीन से चार जगह जनसभाएं करने की योजना तैयार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन रावत को बनाया कांग्रेस के खेल विभाग का अध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सुमन राव मेहता को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खेल विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एसएस जोगटा को वरिष्ठ प्रवक्ता और संजय शर्मा नीटू को राज्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। 

बूथ स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संपर्क साध रही कांग्रेस

हिमाचल की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने बूथ स्तर को मजबूत करना शुरू कर दिया है। सभी बूथों तक बड़े नेताओं ने न पहुंचने की स्थिति में पार्टी ने बूथ स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संपर्क साधने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला से जीतेगा बूथ जीतेगा हिमाचल अभियान शुरू किया। पहले दिन जिला मंडी के द्रंग विधानसभा क्षेत्र में 873 बूथ कमेटी सदस्यों से राजीव शुक्ला ने संवाद कर जीत का मंत्र दिया। शुक्ला ने हर बूथ पर पांच महिला और 10 यूथ जोड़ने का संकल्प दिया। शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के इस अभियान का उद्देश्य बूथ के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संपर्क साधना है। पार्टी इस बार नई टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल बूथ कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए कर रही है।

कांग्रेस पार्टी एक डिजिटल एप के माध्यम से सभी मतदाताओं तक पहुंच रही है। बूथ कर्मियों को ब्लूटूथ प्रिंटर भी दिया जा रहा है, जिसके माध्यम से मतदाता पर्ची तुरंत ही मतदाता को दी जा सकती है। घर-घर जाने के अलावा डिजिटल माध्यम से भी वोटर पर्ची पहुंचाई जा रही है। कहा कि हिमाचल में परिवर्तन की लहर है। बेरोजगारी और महंगाई से तंग जनता कांग्रेस को उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। भाजपा सरकार ने लोगों के साथ वादाखिलाफी की है। लोगों को पांच साल तक गुमराह किया गया, जिसके चलते प्रदेश की जनता का भाजपा से मोहभंग हो गया है। इस चुनाव में भाजपा डबल डिजिट भी नहीं पार कर पाएगी।

भूपेश बघेल सोलन-ज्वालामुखी में करेंगे संवाद
अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को दो विधानसभा क्षेत्रों सोलन और ज्वालामुखी के बूथ कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन संवाद करेंगे। राजीव शुक्ला ने बताया कि आने वाले दिनों में पार्टी के अधिकतर राष्ट्रीय नेता बूथ कार्यकर्ताओं से बातचीत कर चुनाव प्रचार के लिए टिप्स देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed