फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Congress and BJP workers clashed in Gagret's Abhaypur, two injured

ऊना: गगरेट के अभयपुर में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, दो घायल

Sat, 12 Nov 2022 07:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट/दौलतपुर चौक (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट/दौलतपुर चौक (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Nov 2022 07:24 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश गगरेट क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। क्षेत्र के अभयपुर गांव में हुई इस घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Congress and BJP workers clashed in Gagret's Abhaypur, two injured
अभयपुर में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े - फोटो : संवाद

विस्तार

मतदान से एक दिन पूर्व शुक्रवार देर रात को हिमाचल प्रदेश गगरेट क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। क्षेत्र के अभयपुर गांव में हुई इस घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाया। एक पक्ष ने गाड़ियां तोड़ने और छीनाझपटी का भी आरोप लगाया। घटना में दो लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही अभयपुर गांव पुलिस छावनी में तबदील हो गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।कांग्रेस से पिरथीपुर गांव के पलविंदर राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे वह और उसके साथी गौरव सोनी कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर थे। भद्रकाली की ओर से पांच गाड़ियां आई। उनमें बब्बू, ऋषि, अनिल, पंकज, अर्पित, गोगी व विधायक राजेश ठाकुर का पीएसओ सुशील परमार गाड़ियों से उतरे और उनकेसाथ गालीगलौज करने लगे। आरोपियों ने उनसे कहा कि चैतन्य शर्मा का ज्यादा ही समर्थन कर रहे हो। जब गालीगलौज करने से मना किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और किसी ने नुकीली चीज से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। 

विज्ञापन


उधर, भाजपा से जसवीर सिंह निवासी डंगोह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शुक्रवार रात को जब पिरथीपुर की ओर से वह अपने घर को जा रहा था तो कांग्रेस के उम्मीदवार चैतन्य शर्मा, उनके साथ बाहरी राज्यों से आए हर्षित तिवारी, महेश यादव और कुछ अन्य बाउंसरों ने उनकी गाड़ी रोककर उनके साथ मारपीट की। कहा कि आरोपियों ने उसकी गाड़ी के साथ तोड़फोड़ करने के साथ उसके 10 हजार रुपये और सोने की चेन निकाल ली। उनके अनुसार उसने बड़ी मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना में दोनों शिकायतकर्ताओं को चोटें आई हैं। उधर, डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उधर, मंडी में धर्मपुर विस क्षेत्र के दो बूथों पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। बहरी बूथ पर भाजपा उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके साथ गालीगलौज किया। रिछली बूथ पर भी कहासुनी की बात सामने आई है। जिला कांगड़ा के जवाली में भी बीती शुक्रवार रात को दो जगह कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इस लड़ाई झगड़े की किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed