Mandi: सीएम जयराम ने स्याही लगवाने के लिए दोनों हाथों की अंगुलियां कीं आगे, बूथ में लगा हंसी का ठहाका
मंडी जिले के सराज के मतदान केंद्र 44 औहण में मुख्यमंत्री ने स्याही लगवाने के लिए दोनों हाथों की अंगुलियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के आगे कर दिया। इसे देख मतदान केंद्र में मौजूद लोगों में हंसी का ठहाका गूंज उठा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज के मतदान केंद्र 44 औहण में मुख्यमंत्री ने स्याही लगवाने के लिए दोनों हाथों की अंगुलियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के आगे कर दिया। इसे देख मतदान केंद्र में मौजूद लोगों में हंसी का ठहाका गूंज उठा। इसी बीच एक अन्य कर्मचारी ने उन्हें दाहिने हाथ की अंगुली आगे करने का इशारा किया। हंसी भरे माहौल से सभी लोग कुछ क्षणों के लिए आनंदित हो उठे। वैसे ही मुख्यमंत्री की पत्नी ने भी निशान लगवाने के लिए अपना बायां हाथ आगे बढ़ा तो कर्मचारी ने उन्हें भी दाहिना हाथ आगे करने को कहा।
अधिकारी से बोलीं वृद्धा, घर तो वोट मांगने नहीं आए, पता चलने पर लगाया गले
मंडी सदर के आईटीआई बूथ पर सह निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम सदर) रीतिका जिंदल निरीक्षण के दौरान थी। बूथ के आगे एक वृद्ध महिला के आगे उन्होंने हाथ जोड़ दिए और वोट के लिए मतदान तक पहुंचने के लिए आभार जताया। इस दौरान वृद्धा बोल पड़ी- क्यों वोट मांगने तो घर आए नहीं अब हाथ जोड़ रहे हो। इसी बीच पोलिंग बूथ पर हंसी गूंज गई। दरअसल वृद्धा ने एसडीएम सदर को किसी राजनीतिक पार्टी का प्रतिनिधि समझ लिया। स्थिति स्पष्ट करने पर महिला ने एसडीएम सदर को गले से लगाकर हंसते हुए कहा- मुझे पता नहीं लगा।