{"_id":"636fba331863cb62d77841e5","slug":"himachal-election-2022-cm-jairam-put-forward-fingers-of-both-hands-to-get-inked-there-was-laughter-in-the-bo","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: सीएम जयराम ने स्याही लगवाने के लिए दोनों हाथों की अंगुलियां कीं आगे, बूथ में लगा हंसी का ठहाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: सीएम जयराम ने स्याही लगवाने के लिए दोनों हाथों की अंगुलियां कीं आगे, बूथ में लगा हंसी का ठहाका
Sat, 12 Nov 2022 08:53 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Nov 2022 08:53 PM IST
सार
मंडी जिले के सराज के मतदान केंद्र 44 औहण में मुख्यमंत्री ने स्याही लगवाने के लिए दोनों हाथों की अंगुलियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के आगे कर दिया। इसे देख मतदान केंद्र में मौजूद लोगों में हंसी का ठहाका गूंज उठा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज के मतदान केंद्र 44 औहण में मुख्यमंत्री ने स्याही लगवाने के लिए दोनों हाथों की अंगुलियों को चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के आगे कर दिया। इसे देख मतदान केंद्र में मौजूद लोगों में हंसी का ठहाका गूंज उठा। इसी बीच एक अन्य कर्मचारी ने उन्हें दाहिने हाथ की अंगुली आगे करने का इशारा किया। हंसी भरे माहौल से सभी लोग कुछ क्षणों के लिए आनंदित हो उठे। वैसे ही मुख्यमंत्री की पत्नी ने भी निशान लगवाने के लिए अपना बायां हाथ आगे बढ़ा तो कर्मचारी ने उन्हें भी दाहिना हाथ आगे करने को कहा।
विज्ञापन
अधिकारी से बोलीं वृद्धा, घर तो वोट मांगने नहीं आए, पता चलने पर लगाया गले
मंडी सदर के आईटीआई बूथ पर सह निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम सदर) रीतिका जिंदल निरीक्षण के दौरान थी। बूथ के आगे एक वृद्ध महिला के आगे उन्होंने हाथ जोड़ दिए और वोट के लिए मतदान तक पहुंचने के लिए आभार जताया। इस दौरान वृद्धा बोल पड़ी- क्यों वोट मांगने तो घर आए नहीं अब हाथ जोड़ रहे हो। इसी बीच पोलिंग बूथ पर हंसी गूंज गई। दरअसल वृद्धा ने एसडीएम सदर को किसी राजनीतिक पार्टी का प्रतिनिधि समझ लिया। स्थिति स्पष्ट करने पर महिला ने एसडीएम सदर को गले से लगाकर हंसते हुए कहा- मुझे पता नहीं लगा।
विज्ञापन