{"_id":"6385d65db747600f985455ca","slug":"himachal-election-2022-chamba-assembly-seat-profile-and-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba Assembly Seat: चंबा सदर सीट पर चाची-भतीजे में रोचक मुकाबला, 1800 मतों से हारे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba Assembly Seat: चंबा सदर सीट पर चाची-भतीजे में रोचक मुकाबला, 1800 मतों से हारे थे
Tue, 29 Nov 2022 03:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 29 Nov 2022 03:22 PM IST
सार
भाजपा प्रत्याशी नीलम नैयर और कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर आपस में चाची-भतीजा हैं। नीरज नैयर 2017 में 1800 वोटों से हार गए थे।
विज्ञापन
नीलम नैयर, नीरज नैयर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंबा सदर सीट पर चाची और भतीजे में रोचक मुकाबला माना जा रहा है। यहां से चाची-भतीजा चुनावी मैदान में हैं। इससे पहले भी सदर की सीट के लिए चाचा-भतीजे में मुकाबला हो चुका है। इसमें चाचा पवन नैयर की जीत हुई थी और भतीजे नीरज नैयर को मात्र 1800 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने नीरज नैयर को दूसरी बार टिकट देकर उन पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन
वहीं भाजपा हाईकमान की ओर से दूसरी बार सदर के विधायक पवन नैयर का टिकट काटकर इंदिरा कपूर को दिया गया। जब पवन नैयर समेत उनके समर्थकों ने इसका विरोध किया तो इंदिरा कपूर का टिकट काट कर पवन नैयर की धर्मपत्नी नीलम नैयर का टिकट फाइनल हुआ। इसके बाद समीकरण काफी बदल गए। भाजपा प्रत्याशी नीलम नैयर और कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर आपस में चाची-भतीजा हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2022 में सदर चंबा की सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से नीलम नैयर, कांग्रेस पार्टी की ओर से नीरज नैयर, आम आदमी पार्टी से शशिकांत, निर्दलीय इंदिरा कपूर, भारतीय वीर दल से उत्तम चंद, बहुजन समाज पार्टी से परस राम चुनावी रण में उतरे हैं।
72.12 फीसदी मतदान
12 नवंबर को सदर सीट पर 72.12 फीसदी मतदान हुआ है। कुल 84,208 मतदाताओं में से 60,728 ने मताधिकार का प्रयोग किया। 30,615 पुरुष और 30,113 महिला वोटरों ने मतदान किया।
अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।