फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, BJP President JP Nadda said that Congress is atonement from India Jodo Yatra

Himachal: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- भारत जोड़ो यात्रा से प्रायश्चित कर रही कांग्रेस

Sun, 30 Oct 2022 07:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Oct 2022 07:36 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि राजनीतिक पर्यटन के नाम पर हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी आई है। लेकिन हिमाचल में उनका कोई वजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में भारत आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, BJP President JP Nadda said that Congress is atonement from India Jodo Yatra
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि प्रायश्चित यात्रा कर रही है। अनुच्छेद 370 को हटाना, अफजल को फांसी ऐसे कार्य हैं, जो भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए हैं। कांग्रेस को सिर्फ विकास में अड़ंगा अटकाना आता है। नड्डा मनाली विधानसभा के पतलीकूहल में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पर्यटन के नाम पर हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी आई है। लेकिन हिमाचल में उनका कोई वजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में भारत आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी भारत को महानता के पथ पर ले जा रहे हैं। भारत में विदेशी मुद्रा निवेश 6.3 लाख करोड़ पहुंच गया है। सोलर पावर, स्टील मोबाइल के उत्पादन में हम विश्व में दूसरे स्थान पर हैं। भारत डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दे रहा है। अब सरकारी योजनाओं का लाभ सीधा लाभार्थी के खाते में जमा होता है। उन्होंने कहा कि अटल टनल अर्जुन गोपाल का सपना था। उसे भाजपा सरकार ने पूरा किया। जब दिवंगत वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री थे तो हिमाचल को स्पेशल स्टेट से बाहर किया गया था। केंद्र में भाजपा के सत्ता में आते ही इसे फिर बहाल किया। हिमाचल प्रदेश में भाजपा राज नहीं रिवाज बदलेगी। प्रदेश का अथाह विकास करने के लिए उन्होंने जयराम ठाकुर की प्रशंसा भी की। 

विज्ञापन


पार्टी और मैं रखूंगा महेश्वर सिंह का ख्याल : नड्डा 
ढालपुर में विजय संकल्प जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महेश्वर सिंह ने बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने मंच से उनके समर्थकों को आश्वासन दिया कि महेश्वर सिंह का ख्याल मैं रखूंगा और पार्टी भी रखेगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने कहा कि पहले की सरकारों में चार चरण में काम हुआ करते थे। अब भाजपा सरकार में समय पर काम हो रहे हैं। मोदी सरकार ने 2.19 करोड़ लोगों को टीका लगवाया है और अब हम बिना मास्क के घूम रहे हैं। 100 देशों को कोरोना की दवा दी गई। अब हम लेने वाले नहीं देने वाले हो गए हैं। जयराम ठाकुर ने केंद्र की योजनाओं को धरातल में उतरा है। विकास के लिए अब 90 फीसदी पैसा केंद्र सरकार देती है। जल्द ही अब लेह के लिए रेलवे लाइन बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता दिल्ली में सरकार केे पास हिमाचल की बात रखने की हिम्मत भी नहीं करते थे। आम आदमी पार्टी को लेकर नड्डा ने कि यह पार्टी आई पीछे और गई सबसे पहले। दिल्ली व पंजाब में शिक्षा, बिजली और पानी में घोटाला कर रही है। दूसरे प्रदेशों की तरह अब आप के नेताओं की हिमाचल में भी जमानत जब्त होगी। 
विज्ञापन


मंच पर फफक-फफक कर रो पड़े महेश्वर
नड्डा की जनसभा में महेश्वर सिंह अपनी बात रखते हुए फफक-फफक कर रो पड़े। उन्होंने कहा कि 45 साल के राजनीतिक सफर में अब जिंदगी के अंतिम चरण में तीन काम बचे हैं। इनमें लगवैली की भुभू जोत टनल, बिजली महादेव रोपवे और भुंतर-मणिकर्ण डबललेन मार्ग शामिल हैं। ये तीनों काम पूरा होने पर उन्हें संतुष्टि मिलेगी। इस दौरान अपना भाषण खत्म करने से पहले वह मंच पर भाषण देेते वक्त रो पड़े। मंच पर उन्हें नड्डा व जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन ने हिम्मत दी। इससे पहले उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने कोई कमी नहीं रखी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जो मांगा, सब मिला और कोई कमी नहीं रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed