फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, BJP complains of employee leaders to Election Commission, Congress demands transfer o

Himachal: भाजपा ने कर्मचारी नेताओं की चुनाव आयोग से की शिकायत, कांग्रेस ने डीजीपी का तबादला करने की मांग उठाई

Thu, 03 Nov 2022 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Nov 2022 08:54 PM IST
सार

भाजपा ने सोशल मीडिया पर प्रचार में सक्रिय कुछ कर्मचारी नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत दी है। वहीं, कांग्रेस ने डीजीपी संजय कुंडू का प्रदेश से बाहर तबादला करने की मांग की है।

विज्ञापन
himachal election 2022, BJP complains of employee leaders to Election Commission, Congress demands transfer o
निर्वाचन आयोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा ने सोशल मीडिया पर प्रचार में सक्रिय कुछ कर्मचारी नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत दी है। पार्टी के चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक सुरेंद्र एस घोनक्रोक्टा ने इस बाबत जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव अधिकारी को हिमाचल प्रदेश में न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ (एनपीएसईए) एचपी के पदाधिकारी कुछ सरकारी कर्मियों को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने और कांग्रेस के समर्थन में अपने सदस्यों को वोट करने की अपील के खिलाफ शिकायत की है। यह कर्मचारी सोशल मीडिया और सोशल मीडिया न्यूज चैनल के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के लिए अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। यह स्पष्ट रूप से सरकारी कर्मचारियों की ओर से चुनाव संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस शिकायती पत्र के साथ इन कर्मचारियों के फेसबुक अकाउंट के कुछ स्क्रीन शॉट भी सलंग्न किए गए हैं। इसमें मुख्य रूप से वन विभाग में नियुक्त एनपीएसईए एचपी के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और शिक्षा विभाग से संबंधित मुख्य प्रवक्ता ओम प्रकाश शर्मा मुख्य रूप से शामिल हैं। सभी पदाधिकारी मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं, जो चुनाव संहिता का खुला उल्लंघन है। उन्होंने चुनाव अधिकारी से इन कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की प्रार्थना की है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने की डीजीपी कुंडू का प्रदेश से बाहर तबादला करने की मांग
कांग्रेस ने डीजीपी संजय कुंडू का प्रदेश से बाहर तबादला करने की मांग की है। पार्टी के विधि विभाग ने चुनाव आयोग को इस बाबत पत्र भेजा है। पत्र में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले का भी हवाला दिया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि चार्जशीट जारी होने के बाद डीजीपी की निष्पक्ष कार्यप्रणाली पर संदेह खड़ा हो गया है। पार्टी ने मतदान प्रक्रिया के प्रभावित होने का अंदेशा जताते हुए पेपर लीक मामले में संजय कुंडू के खिलाफ जांच भी मांगी है। गुुरुवार शाम को प्रदेश राजीव भवन शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधि विभाग के समन्वयक प्रशांत शर्मा ने कहा कि संजय कुंडू डीजीपी के पद पर नियुक्त होने से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रधान सचिव रह चुके हैं। आरोप लगाया कि उनकी मुख्यमंत्री के साथ काफी नजदीकियां रही हैं। ऐसे में मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। चुनाव आयोग को संजय कुंडू को प्रदेश से बाहर स्थानांतरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती लीक मामले में सिर्फ बेरोजगार युवकों और प्रिंटिंग प्रेस के लोगों को ही गिरफ्तार किया गया है। पेपर लीक करने वाले अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रेस वार्ता में महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे अनिश अहमद भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed