फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, BJP and Congress candidates clash in Paonta Sahib

Sirmour: पांवटा साहिब में भिड़े भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी, जानें वजह

Sat, 12 Nov 2022 09:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Nov 2022 09:07 PM IST
सार

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब निर्वाचन क्षेत्र की गोरखूवाला पंचायत के श्यामपुर पोलिंग बूथ पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच खूब धक्का मुक्की हुई।

विज्ञापन
himachal election 2022, BJP and Congress candidates clash in Paonta Sahib
पांवटा साहिब में भिड़े भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब निर्वाचन क्षेत्र की गोरखूवाला पंचायत के श्यामपुर पोलिंग बूथ पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच खूब धक्का मुक्की हुई। इससे पोलिंग बूथ के बाहर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी एवं निर्वतमान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के बार-बार पोलिंग बूथ पर जाने से दूसरे राजनीतिक दलों के समर्थक उखड़ गए। घटना शनिवार शाम 5:15 बजे के करीब है। रिटर्निंग अधिकारी विवेक महाजन ने घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी को पुलिस फोर्स मौके पर भेजने के निर्देश दिए। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग व भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी एक-दूसरे पर तीखे जुबानी हमले करते दिखे। यहां तक की दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुई।

विज्ञापन


 इस बीच दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने दोनों को समझाया। इस बीच सुखराम चौधरी गिरते-गिरते बच गए। हालांकि, अभी मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है लेकिन दोनों प्रत्याशियों की सियासी जंग सार्वजनिक होने से माहौल भी पूरी तरह गरमा गया है। स्थानीय पंचायत के वार्ड-8 सदस्य प्रदीप कुमार, हर्ष कुमार, मायाराम व दीपक ने बताया कि पोलिंग बूथ पर भाजपा प्रत्याशी चार से पांच बार आने से ये विवाद पैदा हुआ। भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कहा कि इस पोलिंग बूथ पर मतदान प्रक्रिया धीमी गति से चलते की सूचना मिल रही थी। इस वजह से वह पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे। कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग ने बताया कि सुखराम चौधरी के बार-बार पोलिंग बूथ पर जाने से कामकाज में रुकावट आ रही थी। इस कारण वह बूथ पर पहुंचे। डीएसपी रमाकांत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फोर्स तैनात कर दी थी। मौके पर माहौल को शांत कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मंडी के धर्मपुर में कार्यकर्ताओं में कहासुनी
धर्मपुर विस क्षेत्र के दो बूथों पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। बहरी बूथ पर भाजपा उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके साथ गालीगलौज किया। रिछली बूथ पर भी कहासुनी की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed