फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Election 2022: Bhattiyat Assembly Seat Profile And History

Bhattiyat Assembly Seat: भटियात में दस साल से भाजपा का कब्जा, कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

Tue, 29 Nov 2022 03:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 29 Nov 2022 03:53 PM IST
सार

भटियात विधानसभा सीट वर्ष 2012 से भाजपा के कब्जे में है। यहां से विक्रम सिंह जरियाल वर्ष 2012 से चुनाव जीतते आ रहे हैं।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Bhattiyat Assembly Seat Profile And History
कुलदीप सिंह पठानिया, विक्रम सिंह जरयाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

भटियात विधानसभा क्षेत्र से दिग्गज प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दावं पर लगी है। इस बार यहां कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस से कुलदीप सिंह पठानिया, भाजपा से विक्रम सिंह जरयाल, आम आदमी पार्टी से नरेश कुमार, हिंदू समाज पार्टी से अमृता चौधरी और निर्मल सिंह पांडे बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी रण में उतरे हैं।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


वर्ष 2012 से यह सीट लगातार भाजपा के कब्जे में है। यहां से विक्रम सिंह जरियाल वर्ष 2012 से चुनाव जीतते आ रहे हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा के विक्रम सिंह जरयाल ने 29,119 वोट हासिल कर कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया को 6,885 मतों के अंतराल से शिकस्त दी थी। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने एक बार फिर अपने पुराने प्रत्याशियों पर दांव खेला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


72.40 फीसदी मतदान
भटियात विधानसभा क्षेत्र में 12 नवंबर को 72.40 फीसदी मतदान हुआ है। 57,928 मतदाताओं ने वोट डाले। महिलाएं मतदाता करने में आगे रहीं। 30,220 महिलाओं और 27,707 पुरुषों ने मतदान किया।

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed