फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Bharatiya Janata Party's national spokesperson Sudhanshu Trivedi statement over Congre

Himachal Politics: सुधांशु त्रिवेदी बोले- भाजपा में टिकट के लिए 70 साल से ऊपर उम्र की कोई सीमा नहीं

Fri, 30 Sep 2022 08:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Sep 2022 08:34 PM IST
सार

शिमला में शुक्रवार को प्रेस वार्ता में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही विघटन का रहा है। इस पार्टी का कोई सिद्धांत नहीं है। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Bharatiya Janata Party's national spokesperson Sudhanshu Trivedi statement over Congre
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा में टिकट के लिए 70 साल से ऊपर उम्र की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रही है, जबकि कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद ही अखाड़ा बन गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी चुनाव लड़ने से मुकर गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के आवास में बैठकों का दौर चल रहा है। कोई न कोई गुल खिलेगा। शिमला में शुक्रवार को प्रेस वार्ता में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही विघटन का रहा है। इस पार्टी का कोई सिद्धांत नहीं है। एक व्यक्ति एक पद की बात कही जाती रही, लेकिन पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर आज तक कांग्रेस नेता दो-दो पदों पर काबिज रहे हैं। कांग्रेस और आप दलों का चरित्र देश और प्रदेश की जनता देख चुकी है। दोनों दलों ने सिर्फ वोट की राजनीति का रास्ता अपनाया है।  

विज्ञापन


कांग्रेस में भाजपा के तोड़फोड़ के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब भाजपा नहीं थी, उस समय भी कांग्रेस का विघटन होता रहा है। देश-विदेश महंगाई के दौर से गुजर रहा है। विश्व के 65 देशों में भारत से ज्यादा महंगाई दर है। बावजूद इसके देश का विकास जारी है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हृदय में हिमाचल का विशेष स्थान है। हिमाचल को वह अपना दूसरा घर मानते हैं। दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी का मनाली के प्रीणी में घर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर से हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर से हैं। जयराम सरकार ने समाज के हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया है। कहा कि कोविड काल में भी डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को काफी मजबूत किया है। 1,190 करोड़ की लागत से बनने वाले बल्क ड्रग पार्क को केंद्र सरकार 1,000 करोड़ रुपये देगी। प्रदेश के 30 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। जनवरी 2018 से मार्च 2022 तक जयराम सरकार के कार्यकाल में 5,854 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed