फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022, 27 thousand jawans will be deployed in 7881 polling stations of Himachal

Himachal Election 2022: हिमाचल के 7,881 मतदान केंद्रों में तैनात होंगे 27 हजार जवान

Wed, 19 Oct 2022 12:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Oct 2022 12:12 PM IST
सार

प्रदेश पुलिस, होमगार्ड समेत केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के जवान और अधिकारी चुनावी ड्यूटी देंगे।दो दिन के भीतर केंद्र से सीआरपीएफ के जवान हिमाचल पहुंचने शुरू हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Himachal Election 2022, 27 thousand jawans will be deployed in 7881 polling stations of Himachal
हिमाचल प्रदेश सत्ता संग्राम 2022। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 7,881 मतदान केंद्रों, संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में 27,000 से ज्यादा जवान तैनात होंगे। प्रदेश पुलिस, होमगार्ड समेत केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के जवान और अधिकारी चुनावी ड्यूटी देंगे। दो दिन के भीतर केंद्र से सीआरपीएफ के जवान हिमाचल पहुंचने शुरू हो जाएंगे। हिमाचल चुनाव विभाग के निर्देशों के बाद पुलिस मुख्यालय तैयारियों में जुट गया है। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश में 26,344 पुलिस, होमगार्ड और सीआरपीएफ जवानों की ड्यूटियां लगाई गई थी। हिमाचल चुनाव विभाग के अनुसार हर पोलिंग स्टेशन में एक सीआरपीएफ , दो होमगार्ड, तीन से चार पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। वोटिंग मशीनों को भेजने की प्रक्रिया के साथ ही सुरक्षा जवानों की टीमें पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना हो जाएंगी।

विज्ञापन


हिमाचल के साथ लगती अन्य राज्यों की सीमाओं पर चौकसी रखने के लिए हिमाचल पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। हिमाचल चुनाव विभाग ने पुलिस और आबकारी एवं कराधान विभाग को सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा है, ताकि चुनाव के दौरान बाहरी राज्यों से अवैध तरीके से शराब की तस्करी न हो सके। पैसे के लेन - देन को लेकर भी प्रवर्तन निदेशालय से सतर्क रहने को कहा है। उल्लेखनीय है कि राज्य चुनाव विभाग ने केंद्र सरकार से पुलिस फोर्स की 67 कंपनियां मांगी हैं। वर्ष 2017 में भी 67 पुलिस फोर्स की कंपनियों की मांग की गई थी, जबकि 2012 विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस फोर्स की 45 कंपनियों की सेवाएं ली गईं।
विज्ञापन


दक्षिणी रेंज में चुनाव से पूर्व ड्यूटी के लिए तैनात होगी 10 कंपनियां
 विधानसभा चुनाव के पूर्व दक्षिण रेंज में 10 कंपनियों के जवान तैनात रहेंगे। पुलिस महानिरीक्षक दक्षिणी रेंज पुपुल दत्ता प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित रेंज स्तर आनलाइन अपराध समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के दौरान सभी जिलों में अपराध का पता लगाने और जांच  पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में हथियार जमा करने, अपराधियों और गैर जमानती वारंटों के निष्पादन को लेकर भी चर्चा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed