{"_id":"654d0cc75d65d1e3a10e15d7","slug":"himachal-education-department-list-will-be-made-of-teachers-with-better-results-and-innovation-in-education-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Education Department: बेहतर परिणाम और शिक्षा में नवाचार लाने वाले शिक्षकों की बनेगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Education Department: बेहतर परिणाम और शिक्षा में नवाचार लाने वाले शिक्षकों की बनेगी सूची
Fri, 10 Nov 2023 11:13 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:13 AM IST
सार
शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में फैसला लिया कि बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों की अलग से सूची बनाई जाएगी। इनको दूसरे स्कूलों में भेजकर शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने का जिम्मा दिया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा सचिव राकेश कंवर
- फोटो : संवाद
विस्तार
बेहतर परीक्षा परिणाम और शिक्षा में नवाचार लाने वाले शिक्षकों को शिक्षा विभाग चिह्नित करेगा। इन शिक्षकों का दूसरे स्कूलों को भी उत्कृष्ट बनाने के लिए सहयोग लिया जाएगा। शिमला में हुई शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने जिला उपनिदेशकों को इस बाबत निर्देश जारी किए। शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में फैसला लिया कि बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों की अलग से सूची बनाई जाएगी। इनको दूसरे स्कूलों में भेजकर शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने का जिम्मा दिया जाएगा। अपने विषयों में बेहतर परिणाम देने के अलावा विज्ञान और गणित की लैब बनाने, बच्चों को अलग तरीके से पढ़ाने वाले शिक्षकों को तलाशा जाएगा।
विज्ञापन
जिला उपनिदेशकों को इसी माह ऐसे शिक्षकों की सूची बनाने के लिए कहा है। बैठक के दौरान सभी स्कूलों में कॅरिअर काउंसलिंग और गाइडेंस सेल बनाने पर जोर दिया गया। इसके माध्यम से दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भविष्य की राह चुनने में मदद दी जाएगी। जिला उपनिदेशकों को नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को जागरूक करने को भी कहा गया। इसके लिए सभी स्कूलों को अपनी-अपनी योजना बनाने को कहा गया। इसके अलावा एक्सीलेंस का दर्जा देने के लिए इसी माह के अंत तक जिला उपनिदेशकों को स्कूलों के नामों की सूची देने को कहा है। समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन