फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Drug smuggler's property worth Rs 6.34 crore seized, including a luxurious building and a JCB

हिमाचल: आलीशान भवन और जेसीबी सहित नशा तस्कर की 6.34 करोड़ की संपत्ति जब्त, तीन जिलों में करता था आपूर्ति

Tue, 28 Oct 2025 12:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Oct 2025 12:44 PM IST
सार

आरोपी कुनिहार क्षेत्र में काफी वर्षों से रह रहा था। आरोपी कुनिहार, सोलन, अर्की, दाड़लाघाट, बिलासपुर, शिमला में नशा तस्करी में सक्रिय था। 

विज्ञापन
Himachal: Drug smuggler's property worth Rs 6.34 crore seized, including a luxurious building and a JCB
संपत्ति जब्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफीम और चरस के साथ सितंबर माह में गिरफ्तार नशा तस्कर धनीराम उर्फ गलू की पुलिस ने 6.34 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है। आरोपी कुनिहार क्षेत्र में काफी वर्षों से रह रहा था। आरोपी कुनिहार, सोलन, अर्की, दाड़लाघाट, बिलासपुर, शिमला में नशा तस्करी में सक्रिय था और इन क्षेत्रों में नशे के सामान की सप्लाई कर रहा था। पुलिस उसे पिछले डेढ़ साल से पकड़ने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने 18 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके घर से 1.624 किलोग्राम अफीम और 1.622 किलोग्राम चरस बरामद की थी।

विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि सायर मेला अर्की के दौरान पुलिस की व्यस्तता के चलते यह तस्कर काफी सक्रिय हो गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आपोपी धनीराम ने अपने रिहायशी मकान में बड़ी मात्रा में अफीम व चरस को क्षेत्र के लोगों को सप्लाई करने के लिए रखा हुआ है। इस सूचना पर जिला पुलिस की 16 सदस्यीय टीम ने आरोपी के रिहायशी मकान और इसके भोजनालय, होमस्टे में दबिश दी। उसके मकान के अंदर से अफीम व चरस बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कपबोर्ड और सोफे के अंदर नशे का सामान, बाहर भगवान का फोटो
आरोपी नशे के सामान को किचन के कपबोर्ड और सोफे के अंदर बॉक्स टाइप में गुप्त स्थान बनाकर भगवान की फोटो लगाकर छुपाकर रखता था। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी ने ड्रग्स के अवैध कारोबार से अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर काफी अधिक संपत्ति अर्जित की। आरोपी किसी प्रकार का व्यवसाय नहीं करता था। इसने लंबे समय से नशा तस्करी करके न सिर्फ अपने नाम पर, बल्कि अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर भी आलीशान पांच मंजिला मकान का निर्माण, रेस्टोरेंट, होम स्टे का निर्माण किया। टिपर और अन्य गाड़ियां खरीदीं। सोने के गहने और बैंक अकाउंट में कैश जमा किया था। पुलिस ने धनी राम की 6.34 करोड़ रुपये से ज्यादा की इन अवैध संपत्तियों को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed