Himachal: डीजीपी अतुल वर्मा बोले- संजौली मस्जिद विवाद में विदेशी लोगों का कोई हाथ नहीं
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अतुल वर्मा ने कहा कि संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण को लेकर चल रहे विवाद में विदेशी लोगों का हाथ नहीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कितना अवैध निर्माण, इसी हफ्ते पैमाइश
मस्जिद में कुल कितना अवैध निर्माण हुआ है, इसके लिए इसी हफ्ते पैमाइश की जाएगी। नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने कनिष्ठ अभियंता को मौके की ताजा स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। निगम की वास्तुकार शाखा में तैनात कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र सामटा टीम के साथ मस्जिद की पैमाइश करेंगे। हालांकि, इससे पहले कोर्ट के लिखित आदेशों का इंतजार किया जा रहा है। मस्जिद में निर्माण को लेकर पहले भी नगर निगम रिपोर्ट तैयार कर चुका है, लेकिन सात सितंबर को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान रिपोर्ट नहीं रखी गई थी। अवैध निर्माण से जुड़े सवाल के जवाब में वक्फ बोर्ड ने मौके की ताजा स्टेटस रिपोर्ट मुहैया करवाने को कहा था।
दो से पांच मंजिला बना दी है संजौली में मस्जिद
साल 2009 में मस्जिद परिसर में अवैध निर्माण को लेकर पहली बार शिकायत मिली थी। निगम ने काम रोकने का नोटिस जारी करने के बाद वर्ष 2010 में सुनवाई शुरू की। मस्जिद कमेटी के पूर्व प्रधान के अनुसार साल 2012 तक मौके पर दो मंजिला कच्ची मस्जिद खड़ी थी। 2019 में यह पांच मंजिला बन गई। निर्माण किसने किया, इसे लेकर पूर्व प्रधान से लेकर वक्फ बोर्ड अनजान है। मस्जिद के साथ लगते परिसर में अवैध निर्माण कर शौचालय तैयार किए गए थे। कनिष्ठ अभियंता की अगुवाई वाली टीम ने ही जून में यहां तीन शौचालय तुड़वाए थे। हालांकि, उस दौरान यह मामला इतना चर्चा में नहीं था।