{"_id":"5f97f02c8ebc3e9bd5062766","slug":"himachal-deadly-attack-on-mandi-resident-tv-actress-in-mumbai-facebook-friend-stabbed-with-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मंडी निवासी अभिनेत्री पर मुंबई में जानलेवा हमला, फेसबुक दोस्त ने चाकू से किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मंडी निवासी अभिनेत्री पर मुंबई में जानलेवा हमला, फेसबुक दोस्त ने चाकू से किया वार
Tue, 27 Oct 2020 07:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 27 Oct 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
टीवी अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा
- फोटो : अमर उजाला
टीवी अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर मुंबई में चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। गंभीर रूप से घायल हिमाचल के मंडी शहर के समखेतर की रहने वाली मालवी को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती किया है। खुद को प्रोड्यूसर बताने वाला योगेश मालवी का फेसबुक दोस्त बताया जा रहा है। आशंका है कि एकतरफा प्यार में आरोपी ने एक्ट्रेस पर हमला किया है। पुलिस के मुताबिक, योगेश ने मालवी पर चार बार चाकू से हमला किया है। फिलहाल, एक्ट्रेस की हालत खतरे से बाहर है। मालवी की शिकायत के मुताबिक वह काम के सिलसिले में उससे कॉफी कैफे डे में सिर्फ एक बार मिली थी।
विज्ञापन
सोमवार रात वह अपने घर से बाहर निकली तो योगेश अपनी ऑडी कार के पास खड़ा था। वह मालवी को बीच सड़क पर रोकने लगा और जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से हमला किया और फरार हो गया। मालवी की शिकायत पर मुंबई पुलिस योगेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर रही है। मालवी तेलुगू फिल्म कुमारी 21 एफ, तमिल फिल्म नदिक्कू एंडी, हिंदी फिल्म होटल मिलन, टीवी सीरियल उड़ान में काम कर चुकीं हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ विज्ञापनों में भी काम किया है। मालवी के पिता सुशील मल्होत्रा मंडी में कारोबार करते हैं। माता वंदना अध्यापिका हैं।
विज्ञापन