{"_id":"5e8332df8ebc3e6fd3101331","slug":"himachal-customer-service-will-remain-closed-on-first-april-in-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बैंकों में इस दिन बंद रहेगी ग्राहक सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बैंकों में इस दिन बंद रहेगी ग्राहक सेवा
Tue, 31 Mar 2020 05:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 31 Mar 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के सभी बैंकों में बुधवार को ग्राहक सेवा बंद रहेगी। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष की समाप्ति के चलते यह फैसला लिया गया है। हालांकि, इस दौरान बैंक बंद नहीं रहेंगे। बैंकों में पुराने वित्तीय वर्ष से जुड़े कार्य किए जाएंगे। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक जेएन कश्यप ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में अधिकांश बैंक शाखाएं देर शाम तक खुली रहीं। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2019-2020 से संबंधित काम किए गए। कश्यप ने बताया कि बैंक अब आम लोगों के लिए 3 अप्रैल को ही खुलेंगे।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए तीन करोड़
राज्य बिजली बोर्ड ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3.03 करोड़ का अंशदान दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष और अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने बताया कि बोर्ड कर्मचारियों ने इस आपदा के समय में सरकार को सहयोग करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि राज्य वन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से भी दस लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सीएम जयराम ठाकुर को सौंपा गया है।
विज्ञापन