{"_id":"61c89e72e72fd30ef5712464","slug":"himachal-cricket-team-win-vijay-hazare-trophy-2021-cricketer-siddharth-sharma-family-celebrate-victory-at-home-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय हजारे ट्रॉफी: आईपीएल में मौका नहीं मिलने से निराश सिद्धार्थ छोड़ना चाहते थे क्रिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय हजारे ट्रॉफी: आईपीएल में मौका नहीं मिलने से निराश सिद्धार्थ छोड़ना चाहते थे क्रिकेट
Sun, 26 Dec 2021 10:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:25 PM IST
सार
पिता प्रवीण कुमार ने बताया कि सिद्धार्थ को आईपीएल में भी ट्रायल के लिए मुंबई बुलाया गया था, लेकिन मौका नहीं मिला। निराश हुआ तो सिद्धार्थ ने क्रिकेट छोड़कर किसी दूसरे क्षेत्र में करियर बनाने की सोची, लेकिन क्रिकेट का जुनून इस कदर था कि वही किसी दूसरे क्षेत्र की ओर कदम नहीं बढ़ा पाए।
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाते परिजन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजय हजारे ट्रॉफी में जीतकर इतिहास रचने वाली हिमाचल क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऊना जिला के बसदेहड़ा क्षेत्र के रहने वाले सिद्धार्थ ने तीन मैचों में पांच विकेट चटकाए। फाइनल मुकाबले में उन्होंने तमिलनाडु के सबसे अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का विकेट लिया।
विज्ञापन
सिद्धार्थ शर्मा ने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से गेंदबाजी से गुर सीखे और बाद में पटियाला के कोच मनीष बाली ने गेंदबाजी की बारीकियां सिखाई। उन्होंने 2017 में रणजी ट्रॉफी में पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के खिलाफ भी मैच खेले।
विज्ञापन
मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी सिद्धार्थ को खेलने का अवसर मिला। सिद्धार्थ के पिता प्रवीण कुमार के मुताबिक सिद्धार्थ को आईपीएल में भी ट्रायल के लिए मुंबई बुलाया गया था, लेकिन मौका नहीं मिला। निराश हुआ तो सिद्धार्थ ने क्रिकेट छोड़कर किसी दूसरे क्षेत्र में करियर बनाने की सोची, लेकिन क्रिकेट का जुनून इस कदर था कि वही किसी दूसरे क्षेत्र की ओर कदम नहीं बढ़ा पाए। उन्होंने कहा कि जब विजय हजारे ट्रॉफी के लिए हिमाचल टीम में सिद्धार्थ का चयन हुआ, तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन