फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 31 may,new cases and deaths decreased

हिमाचल में कोरोना से मौतों का आंकड़ा घटा, आज 21 से तोड़ा दम, 862 नए पॉजिटिव

Mon, 31 May 2021 10:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 May 2021 10:33 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 190330 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 173560 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 13621 रह गए हैं। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 31 may,new cases and deaths decreased
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौतों व नए मामले में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जोकि प्रदेश के लिए राहत की बात है। सोमवार को प्रदेश में 21 संक्रमितों की मौत हुई। करीब 37 दिनों बाद प्रदेश में मौत का आंकड़ा कम हुआ है। 24 अप्रैल को प्रदेश में 23 संक्रमितों की मौत हुई थी, ,जबकि 22 अप्रैल को 20 संक्रमितों ने दम तोड़ा था। 

विज्ञापन

 इसके बाद मौतों में लगातार बढ़ोतरी होती रही। कांगड़ा जिले में आठ, शिमला चार, सोलन तीन, मंडी तीन, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। उधर, प्रदेश में 862 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें से कांगड़ा जिले में 218, शिमला 118, मंडी 113, हमीरपुर 75, ऊना 72, बिलासपुर 58, चंबा 49, किन्नौर 41, कुल्लू 41, सिरमौर 50, सोलन 21 और लाहौल-स्पीति में छह नए मामले आए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 2167 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। 
विज्ञापन


कहां कितने सक्रिय केस
इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 190330 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 173560 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 13621 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3127 संक्रमितों की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 795, चंबा 978, हमीरपुर 943, कांगड़ा 3511, किन्नौर 413, कुल्लू 559, लाहौल-स्पीति 93 , मंडी 1380, शिमला 1461, सिरमौर 1053, सोलन 1401 और ऊना जिले में 1034 है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 11356 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के मामलों में आई कमी, 24 से 30 मई के दौरान12.9 फीसदी रही संक्रमण दर 
हिमाचल प्रदेश में 10 से 16 मई तक कोविड के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई थी। इसी सप्ताह पॉजिटिव मामले 28817 तक पहुंच गए थे। 17 से 23 मई तक कोविड मामलों में लगातार कमी दर्ज की गई। इस सप्ताह में 18794 पॉजिटिव केस रह गए। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में 10 से 16 मई तक कोविड पॉजिटिविटी दर 28.9 फीसदी तक चली गई थी। मामलों में कमी आने से 24 से 30 मई में यह दर घटकर 12.9 प्रतिशत रह गई हैं। प्रदेश के सभी जिलों में गत दो सप्ताह में कोविड के मामलों में कमी आई हैं। 

23836 लोगों को लगी वैक्सीन 

हिमाचल में सोमवार को 18 से 44 साल के 23836 लोगों को इस माह के अंतिम शेड्यूल की कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इस वर्ग के लिए 1 लाख 7 हजार डोज मिली थी। इसमें से 1 लाख 3 हजार डोज लगा दी गई है। एक हजार के करीब डोज खराब भी हुई है। सरकार के पास ढाई से तीन हजार के करीब डोज बची है। जून का शेड्यूल अभी तक नहीं हो पाया है। कारण केंद्र और सीरम इंस्टीट्यूट से डोज न आना है।

जैसे ही डोज आएगी, सरकार शेड्यूल जारी कर देगी। ऐसे में युवाओं को इंतजार करना पड़ सकता है। राज्य भर में 252 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से वैक्सीन लगनी शुरू हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 25514 ने 29 मई को अपने स्लॉट बुक करवाए थे। लाहौल-स्पीति और चंबा के पांगी में ऑन साइट ही रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन लगाई गई। 18 से 44 साल के लोगों के लिए इस माह की अंतिम वैक्सीनेशन शेडयूल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed