फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 24 august

कोरोना: हिमाचल में चार और संक्रमितों की मौत, 230 नए पॉजिटिव मामले

Tue, 24 Aug 2021 09:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Aug 2021 09:33 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। कोरोना के 230 नए मामले आए हैं।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 24 august
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिन से कोरोना से मरने वालों के ग्राफ में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में रविवार को छह, सोमवार  पांच और मंगलवार को चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। जिला कांगड़ा में 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सिरमौर में 61 वर्षीय महिला और जिला मंडी में 24 वर्षीय और 72 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया।  उधर, प्रदेश में कोरोना के 230 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामले 2054 पहुंच गए हैं। इसमें मंडी में 455, कांगड़ा में 380, चंबा में 313, शिमला में 261, हमीरपुर में 221, बिलासपुर में 153, सोलन में 46, लाहौल-स्पीति में 40, किन्नौर में 34, ऊना में 19 और सिरमौर में 14 मामले शामिल हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 3562 पहुंच गया है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना जांच के लिए 13077 लोगों के सैंपल लिए गए। 

विज्ञापन


मंत्रियों ने सामान्य बताई स्थिति, कोरोना बंदिशें बढ़ाने पर नहीं बनी सहमति  
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हिमाचल प्रदेश में बंदिशें बढ़ाने पर मंत्री एकजुट नहीं हुए। स्वास्थ्य विभाग की प्रस्तुति के बाद कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों ने कोरोना की स्थिति को सामान्य बताया। हालांकि, मौतों का आंकड़ा बढ़ने पर कैबिनेट ने चिंता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बढ़ते मामलों को लेकर बंदिशें बढ़ाने के संकेत दिए थे। उनका कहना था कि प्रदेश में सैलानियों के आगमन से कोरोना नहीं फैल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र जहां सैलानी नहीं गए हैं, वहां भी कोरोना के मामले आए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी प्रस्तुति में कहा कि प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा दो हजार पार हो गया है। प्रतिदिन करीब तीन सौ कोरोना के मरीज आ रहे हैं। बीते दो दिनों से हिमाचल में 5 और 6 लोगों की मौत हो रही हैं। विभाग ने प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए अस्पतालों में किए गए इंतजामों को लेकर भी विस्तृत रिपोर्ट पेश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed