फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 22 june

हिमाचल में छह कोरोना संक्रमितों की मौत, 195 नए पॉजिटिव, 11 जिलों में 500 से कम सक्रिय केस

Tue, 22 Jun 2021 10:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Jun 2021 10:17 PM IST
सार

हिमाचल में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200791 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 195055 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 2276 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3437 संक्रमितों की मौत हुई है।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 22 june
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को छह और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। शिमला जिले में दो, जबकि सिरमौर, कांगड़ा, ऊना और मंडी में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में 195 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। शिमला जिले में 30, मंडी 28, चंबा 21, कांगड़ा 19, कुल्लू  18, बिलासपुर 16, सिरमौर 18, ऊना 15, हमीरपुर 11,  सोलन 13 और लाहौल-स्पीति में छह नए मामले आए हैं।  

विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 314 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 200791 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 195055 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 2276 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3437 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 18392 लोगों के सैंपल लिए गए। कांगड़ा को छोड़कर सभी जिलों में कोरोना सक्रिय केस 500 से कम हो गए हैं।
विज्ञापन


किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा         512
शिमला        272
सोलन         109
मंडी            302
चंबा            284
सिरमौर       128
ऊना           162
बिलासपुर    116
हमीरपुर       176
कुल्लू          134
किन्नौर         52
लाहौल-स्पीति 29


1.08 लाख से अधिक लाभार्थियों ने लगाई वैक्सीन
 प्रदेश में 22 जून को 1 लाख 8 हजार से अधिक लाभार्थियों ने वैक्सीन लगाई है।  स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि प्रदेश में 18 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के लोग बड़ी संख्या में टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। सरकार ने प्रतिदिन 1 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लेकिन लक्ष्य से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं।  21 जून को भी एक लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगाई। केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करवाई जा रही है। राज्य में कोविड वैक्सीन की लगभग 7,33, 810 खुराकें उपलब्ध हैं। बुधवार के दिन भी 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जाएगा। प्राथमिकता समूहों वाले लाभार्थी, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाने के लिए वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को वैक्सीन सत्र आयोजित किए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed